बिहार के डॉक्टरों की हैरान कर देने वाली करतूतें सबके सामने ले आई है बिहार पुलिस। मामला है बिहार के बाढ़ स्थित एक नर्सिंग होम का जहां डॉक्टर और अन्य कर्मियों के बीच शराब और चिकन की पार्टी चल रही थी। मौके पर ही पुलिस ने छापामारी कर दी और डॉक्टर सहित चार अन्य कर्मियों को धर लिया।
बता दें मामला बाढ़ स्थित डॉक्टर कॉलोनी के संजीवनी नर्सिंग होम का है वो भी दोपहर के उस समय का जब अस्पतालों में सबसे ज्यादा भीड़ होती है। बताया जा रहा कि छापेमारी के दैरान मौके से पुलिस ने शराब की बोतल भी बरामद की है। हालांकि पुलिस अभी जांच में जुटी है।
डॉक्टरों की इस करतूत की खबर स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टर नीरज समेत कई अन्य कर्मियों को शराब और चिकन की पार्टी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद सभी आरोपियों की मेडिकल जांच करवाई गई, फिलहाल आरोपी डॉक्टर से पूछताछ की जा रही है।
थाना प्रभारी अवधेश चौधरी ने बताया कि नर्सिंग होम में शराब बरामद की गई है। बताया रहा है कि डॉक्टर को बचाने के लिए पुलिस के पास कई हाईप्रोफाइल लोगों की पैरवी भी आ रही है। पुलिस ने ये साफ किया है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।