रेलवे केंद्रीय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के एमडी डॉक्टर अशोक कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
हृदय रोग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करती महिला चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम को संबोधित करते डॉक्टर अशोक कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
जिम जाने से पहले डॉक्टर से लें परामर्श
इस संबंध में डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ने सभी आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए नियमित व्यायाम की वकालत की और किसी भी व्यायाम को शुरू करने से पहले खासकर जिम जाने से पहले डॉक्टरों से परामर्श करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों को यह पता नहीं है कि उनके स्वास्थ्य की स्थिति क्या है इसलिए जिम जाने के पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
इससे रहें दूर
डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना काल में ऑफलाइन पढ़ाई बंद हो गई थी और एक नई पढ़ाई ऑनलाइन की शुरू हो गई। कोरोना काल खत्म हो चूका है लेकिन पढ़ाई के नाम पर ऑनलाइन अभी भी बच्चों के मस्तिष्क पर हावी है। आज बच्चे खेल के मैदान में कम और मोबाइल की दुनिया में ज्यादा प्रवेश कर चुके हैं, इसलिए जरूरत है उन्हें इस दुनिया से बाहर निकालने की। अभिभावकों यह भी कोशिश करें कि बच्चों को इलेक्ट्रिक गजट से दूर रखें।