फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

तेजप्रताप की तलाक अर्जी पर हुई सुनवाई, सुलह की कोशिश नाकाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Thu, 29 Nov 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज प्रताप और पत्नी ऐश्वर्या - फोटो : PTI

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को अपनी तलाक की आर्जी वापस लेने से इनकार कर दिया है। इससे पहले खबरें आ रही थीं कि वह अर्जी वापस ले लेंगे। तेज प्रताप ने 3 नवंबर को पटना के परिवार न्यायालय में पत्नी ऐश्वर्या से तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी। 



बताया जा रहा है कि वह अर्जी पर सुनवाई के लिए आज पटना कोर्ट पहुंचे। बंद कमरे में उनकी तलाक की अर्जी पर सुनवाई हुई। कोर्ट परिसर में मौजूद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए तेज प्रताप ने कहा, "मैं भला तलाक की अर्जी वापस क्यों लूंगा।" उन्होंने कहा कि उनका फैसला अटल है और वह अर्जी वापस नहीं ले रहे हैं।



मामले की अगली सुनवाई 8 जनवरी, 2019 को तय की गई है। मामले की सुनवाई करते हुए प्रधान न्यायाधीश उमाशंकर द्विवेदी ने कोर्ट में ऐश्वर्या को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस भी जारी किया है। कोर्ट ने कहा है कि ऐश्वर्या को भी कोर्ट में आकर अपना पक्ष रखना होगा। सुनवाई के दौरान तेज प्रताप के साथ उनके वकील और कुछ साथी थे। उनके परिवार का कोई भी सदस्य उनके साथ नहीं था।


इससे पहले तेज प्रताप के वकील अमित खेमका ने कोर्ट कैंपस में कहा था कि दोनों बच्चे हैं ऐसे में मेरी पूरी कोशिश होगी किसी का घर ना टूटे। खेमका ने कहा था, ये बहुत निजी मामला है और दो जिंदगियों का सवाल है ऐसे में जो सबसे अच्छा होगा हम करेंगे। खेमका ने कहा कि हमारी यही कोशिश होगी की उन दोनों के हित में ही कोई फैसला हो।


यहां पढ़िए तेजप्रताप और ऐश्वर्या के बीच का पूरा विवाद..


बता दें तेज प्रताप और ऐश्वर्या राय की शादी को अभी 6 महीने ही हुए हैं और तेज प्रताप अपनी शादी के लिए परिवार और पार्टी के लोगों को जिम्मेदार बताते आ रहे हैं। उनका कहना है कि परिवार और पार्टी के लोगों ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए उन्हें फंसाया है।
विज्ञापन


वहीं ऐश्वर्या भी एक ऐसेे परिवार से हैं जो काफी समय से राजनीति से जुड़ा हुआ है। उनके दादा दरोगा प्रसाद राय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री थे और उनके पिता चंद्रिका राय राजद नेता हैं। तेज प्रताप भी काफी समय से अपने घर से दूर हैं। उनकी मां राबड़ी देवी ने उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन वह अपने तलाक के फैसले पर अडिग थे।


सोशल मीडिया पर दर्द बयां किया


बीते 23 नवंबर को अपने ट्वीट के जरिए तेज प्रताप ने दर्द बयां किया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था, "... टूटे से फिर ना जुटे, जुटे गांठ परि जाय।" इससे साफ है कि वह शादी के रिश्ते को निभाना नहीं चाहते थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next