फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिना तिरंगा झंडा फहराए ही स्कूल के प्रधान शिक्षक लौट गए घर; गांव के लोगों ने देखा तो पता चला

Tue, 15 Aug 2023 06:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Independence Day 2023: सीतामढ़ी के रीगा प्रखंड से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरकारी विद्यालय में प्रधान शिक्षक द्वारा तिरंगे को बिना फहराए ही छोड़कर चले जाने का मामला सामने आया है। इस मामले की वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि स्थानीय लोगों झंडे को बिना लहराते देखा तो मामला सामने आया।
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो का स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी में एक तरफ जहां जगह-जगह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शान से तिरंगा झंडा फहराया गया। लेकिन, इस दौरान जिले के रीगा प्रखंड से सरकारी विद्यालय में प्रधान शिक्षक के तिरंगे को बिना फहराए ही छोड़कर चले जाने का मामला सामने आया है। उक्त मामले की वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मामला रीगा प्रखंड क्षेत्र के बुलाकीपुर गांव के श्री राम आशीष पटेल राजकीय प्राथमिक विद्यालय का है। जहां के प्रधान शिक्षक ने भूल से बिना राष्ट्रीय झंडा फहराए विद्यार्थियों के बीच प्रसाद का वितरण कर दिया और घर भी चले गए। मामले का पता तब चला जब गांव के कुछ लोगों की नजर स्कूल के झंडे पर पड़ी। उसके बाद वे नजदीक गए तो देखा की तिरंगा झंडा बंधा हुआ है और उसको फहराया नहीं गया है। बिना तिरंगा झंडा फहराए शिक्षक भी अपने-अपने घर को लौट गए हैं।

गांव के युवक ने किया दिल को सुकून पहुंचाने का काम
हालांकि, गांव के कुछ लोगों द्वारा तिरंगे को सम्मान दिया गया और गांव के ही एक युवक के द्वारा झंडा को फहराया। वहीं, इस दौरान कुछ लोगों ने मना किया कि छोड़ दो, शिक्षक खुद आकर फहराएगा। तुम क्यों फहरा रहे हो। वहीं, इस मामले में जब स्कूल के प्रधान शिक्षक से बात करने की कोशिश की गई। उन्हें फोन लगाया गया तो कॉल लगते ही उन्होंने मोबाइल को बंद कर लिया।
विज्ञापन


प्रधान शिक्षक के बारे में यह बात भी सामने आई
हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि शिक्षक के द्वारा झंडा फहराया गया था। लेकिन झंडा फंस जाने के कारण पूरी तरह खुला नहीं और शिक्षक झंडे पर बिना ध्यान दिए नीचे गिरे फूलों से समझ गए कि झंडा लहरा रहा है। हालांकि, सोचने वाली बात है कि झंडा फहराने के बाद क्या शिक्षक ने झंडे को सलामी नहीं दी या झंडे को देखना मुनासिब नहीं समझा।

इधर, डुमरा हवाई अड्डा मैदान में डीएम ने झंडा फहराया। वहीं, विभिन्न विभागों की झांकियां भी निकाली गईं। इसके साथ ही सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में शान से तिरंगा लहराया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें