फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naxal arrested in Bihar: बिहार में कट्टर नक्सली गिरफ्तार, असॉल्ट राइफल्स समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Mon, 27 Jun 2022 02:16 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, गया।

सार

गया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने बताया कि जिले के नक्सल प्रभावित इमामगंज थाना क्षेत्र के एक जंगल में वामपंथी उग्रवादियों के एकत्रित होने की सूचना मिलने के बाद छापा मारा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने रविवार को कट्टर माओवादी को गिरफ्तार करने का दावा किया और उसकी सूचना के आधार पर असॉल्ट राइफलें और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया। 

विज्ञापन



गया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने बताया कि जिले के नक्सल प्रभावित इमामगंज थाना क्षेत्र के एक जंगल में वामपंथी उग्रवादियों के एकत्रित होने की सूचना मिलने के बाद छापा मारा गया। प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के जोनल कमांडर बताए जा रहे अशोक कुमार भोक्ता को घटनास्थल पर पकड़ लिया गया, हालांकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

एसएसपी ने कहा कि भोक्ता के इनपुट के आधार पर एक ठिकाने पर छापा मारा गया, जहां से तीन राइफल, भारी मात्रा में गोला-बारूद, 10 मोबाइल फोन, एक हार्ड डिस्क और एक लाख रुपये से अधिक नकद बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें