फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के नए डीजीपी बनाए गए गुप्तेश्वर पांडेय, केएस द्विवेदी हुए रिटायर

Thu, 31 Jan 2019 04:16 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
गुप्तेश्वर पांडेय और केएस द्विवेदी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आईपीएस गुप्तेश्वर पांडेय को बिहार का नया डीजीपी बनाया गया है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। पूर्व डीजीपी केएस द्विवेदी गुरुवार को ही रिटायर  हो रहे हैं। उनके सेवानिवृत्त होते ही गुप्तेश्वर पांडेय नये डीजीपी के बतौर प्रभार लेंगे।
विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक से पुलिस महानिदेशक पद पर प्रोन्नत हुए गुप्तेश्वर पांडेय फिलहाल डीजी (प्रशिक्षण) के तौर पर कार्यरत हैं। पांडेय 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और बिहार के बक्सर के रहने वाले हैं। 

बिहार पुलिस में उन्हें 31 साल की पुलिसिंग का अनुभव है। पिछले कुछ महीनों से नशामुक्ति अभियान को लेकर वह बिहार के लगभग सभी जिलों में घूमे और चर्चा में रहे। एसपी से पदोन्नति लेने के बाद पांडेय मुंगेर, बेतिया, मुजफ्फरपुर में डीआइजी रहे। 
विज्ञापन


पांडेय बिहार पुलिस में अपनी सेवा के दौरान काफी चर्चा में रहे हैं। औरंगाबाद जिले में  हुए हिंसक झड़प और तनाव की खबरों के बीच सरकार ने उन्हें ही स्थिति को नियंत्रित करने का टास्क सौंपा था। पिछले वर्ष कटिहार जिले में हिंसक झड़प और तनाव की स्थिति को नियंत्रित करने में पांडेय की भूमिका रही थी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें