फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात चुनाव का असर दिखेगा बिहार में : पासवान

Mon, 17 Dec 2012 10:44 AM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकजनशक्ति पार्टी प्रमुख रामविलास पासवान ने कहा कि गुजरात चुनाव के नतीजों का सबसे अधिक असर बिहार में दिखेगा। गुजरात में नरेंद्र मोदी की जीत होने पर नीतिश कुमार को भाजपा का साथ देना है या नहीं चुनना पड़ेगा।
विज्ञापन


पासवान ने गुजरात चुनाव के बिहार पर प्रभाव को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, "यदि नरेंद्र मोदी जीत गए तो स्वभाविक है कि उनका अश्वमेघ का घोड़ा प्रधानमंत्री के लिए छूटेगा, ऐसे में नीतीश कुमार को यह तय करना होगा कि वे भाजपा के साथ रहेंगे या नहीं।" उन्होंने कहा कि मोदी की जीत का असर अन्य राज्यों में कम लेकिन बिहार में ज्यादा दिखाई देगा।

राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पासवान ने राजधानी पटना के पाटलीपुत्र थाना अंतर्गत इंद्रपुरी कालोनी में कल एक मकान में तीन महिलाओं की हत्या की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हो गए हैं। पुलिस व प्रशासन का अपराधियों पर कोई नियंत्रण ही नहीं रहा है।
विज्ञापन


लोजपा प्रमुख ने राज्य में जहरीली शराब के चलते मौतें होने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहरीली शराब पीने से पिछले तीन महीने में 123 लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार खुद को महादलित का हितैषी बताती है जबकि इसके उलट इस सरकार के कार्यकाल में जहरीली शराब पीने से इसी समुदाय के लोग सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

पासवान प्रदेश में जहरीली शराब के महामारी का रूप लेने का आरोप लगाते हुए बोले कि वह दिन दूर नहीं जब राज्य में बच्चों के हाथों में किताबों के स्थान पर शराब की बोतल होगीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का तर्क है कि शराब से प्राप्त राजस्व से महादलित समुदाय के बच्चों को पोशाक दी जाती है। ऐसी राशि किस काम की जो जहरीली शराब पीने के कारण महादलित बच्चों के सिर से उनके पिता का साया छीन लेती हो।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें