फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नीतीश को सौंपा 5 करोड़ का चेक

Thu, 07 Sep 2017 05:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
नीतीश कुमार और भूपेंद्र सिंह चुडसामा - फोटो : ANI
विज्ञापन
बिहार के बाढ़ग्रस्त इलाकों की मदद के लिए गुजरात के मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडसामा ने बिहार सरकार को पांच करोड़ का चेक दिया है। चुडासामा ने यह चेक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

  Gujarat Min Bhupendrasinh Chudasama handed over Rs 5 Cr cheque to Bihar CM as Guj Govt's contribution towards CM's relief fund #BiharFloods pic.twitter.com/Grg6Pvuzfc — ANI (@ANI) September 7, 2017


बता दें कि भूपेन्द्र सिंह चुडसामा गुजरात की विजय रूपाणी सरकार में राजस्व मंत्री हैं। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी मौजूद रहे। बता दें कि यह 5 करोड़ रुपये बिहार में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में जाएगा। बिहार में इस साल बाढ़ से भारी तबाही हुई थी।
विज्ञापन


पढ़ेंः- बिहार: आदित्य हत्याकांड में सजा का एेलान, पूर्व जेडीयू MLC के बेटे समेत 3 को उम्रकैद

बिहार में आई बाढ़ ने सैकड़ों लोगों को लील लिया है। बिहार डिजास्टर मैनेजमेंट की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 514 लोग इस प्राकृतिक आपदा की वजह से अपनी जिंदगी गंवा चुके हैं। बिहार के कुल 19 जिलों में बाढ़ ने कहर बरपाया, जिससे 1.71 करोड़ लोग प्रभावित हुए थे। भयानक बाढ़ के चलते लोग खाने से लेकर दवा तक के लिए मोहताज हो गए हैं।

बता दें कि कई साल पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेन्द्र मोदी द्वारा भेजे गए ऐसे ही पांच करोड़ के चेक को लौटा दिया था। उस समय दोनों के संबंधों में काफी तल्‍खी देखने को मिली थी लेकिन फिलहाल दोनों एक बार फिर साथ हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें