सीतामढ़ी में लाश सड़क पर रखकर प्रदर्शन से घंटों कई किलोमीटर का इलाका जाम से जूझता रहा।
- फोटो : अमर उजाला
शव रखकर सड़क पर घंटों प्रदर्शन
मृतक चिंटू कुमार (20) मंगलवार से ही घर से लापता था। बुधवार को सुबह चिंटू का शव सड़क किनारे भोज के प्लेट्स के बीच से झांकता दिखा। स्थानीय लोगों ने उसके परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद करीब 11बजे से सड़क पर प्रदर्शन शुरू हो गया। सैकड़ों लोगों ने जिले के पुनौरा थाना क्षेत्र के अम्बेडकर चौक पर आगजनी कर घंटों हंगामा किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोग मृतक के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करते रहे। हत्या के विरोध में लोगों ने जगह-जगह टायर जलाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
जाम के कारण शहर में इंट्री मुश्किल
बांस-बल्ले से शहर के मुख्य चौराहा को घेर दिया, जिससे शिवहर, रीगा, मेजरगंज, बैरगनिया, सुप्पी समेत कई प्रखंडों से आने वाले लोगों की शहर में इंट्री नहीं मिल रही है। वाहनों की लंबी कतार लगी है। सड़क जाम की सूचना पर डीएसपी (मुख्यालय) राम कृष्णा समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने में जुटी है, लेकिन आक्रोशित लोग सड़क से पूरी तरह हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। कामचलाऊ यातायात शुरू हुआ है।