बिहार के रीगा में चीनी मिल बंद होने व किसानों का करोड़ों रुपये बकाया होने पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने विगत 15 वर्षों में भाजपा-नीतीश सरकार द्वारा बंद की गई चीनी मिलों और उद्योगों को शुरू करवाने का वादा किया था, लेकिन मौजूदा सरकार ने बिहार में चालू एक और शुगर मिल को बंद करवा दिया।
साथ ही कहा कि ना तो यह जालिम सरकार युवाओं को नौकरी दे सकती है और ना ही उद्योग-धंधे स्थापित कर रोजगार के अवसर उत्पन्न कर सकती है। ऐसी अनैतिक सरकार से आप क्या अपेक्षा कर सकते है।
तेजस्वी ने कहा कि गन्ना किसान आर्थिक संकट की मार झेल रहे हैं, सीतामढ़ी जिले में किसानों के द्वारा खेतों में लगाई गई करीब 100 करोड़ की गन्ने की फसल अभी भी खेतों में पड़ी है। गन्ना खेतों में ही बर्बाद हो रहा है।