फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मवेशी चरा रहे बच्चों के ऊपर गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दबकर छह मासूमों की मौत

Mon, 18 Nov 2019 02:04 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिहार के गोपालगंज जिले में सड़क किनारे मवेशी चरा रहे बच्चों के ऊपर टाइल्स से लदी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली गिर गई। जिसके कारण छह बच्चों की मौत हो गई है। वहीं कई मासूमों के दबे होने की आशंका है। यह घटना सोमवार सुबह उस समय घटित हुई जब बरौली के सरेया नरेंद्र में टाइल्स से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे जा पलटी और मवेशी चरा रहे बच्चे उसकी चपेट में आ गए।

विज्ञापन


घटना के बाद से इलाके में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार से आ रहा ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। जिसकी चपेट में कई बच्चे आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से दबे हुए बच्चों को बाहर निकाला गया। ट्रॉली के नीचे दबकर छह मासूम बच्चों की मौत हो गई है। हालांकि मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है क्योंकि कुछ बच्चे अभी भी दबे हो सकते हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव का कार्य जारी है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि ट्रक ओवरलोडिड था जिस सड़क से वह गुजर रहा था वहां मिट्टी बिछाने का काम चल रहा था। इस कारण ट्रक का पहिया मिट्टी में धंस गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रॉली पर लदी टाइल्स मवेशी चरा रहे बच्चों पर गिर गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें