फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: अदरक बताकर गांजा की तस्करी, नगालैंड से 20 लाख का माल लेकर आए ट्रक को पुलिस ने किया जब्त

Wed, 06 Apr 2022 09:35 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

पुलिस ने नगालैंड से अदरक की बोरी में छिपाकर ट्रक से लाए जा रहे तीन क्विंटल गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 20 लाख रुपये है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज में पुलिस ने गाजा तस्करी करने वाले गिरोह को भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नगालैंड से अदरक की बोरी में छिपाकर ट्रक से लाए जा रहे तीन क्विंटल गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 20 लाख रुपये है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


नाव से तस्करी की थी योजना
पुलिस ने बताया कि नगालैंड के नंबर वाले ट्रक से अदरक की बोरी में गांझा छिपाकर जादोपुर थाने के मंगलपुर पुल के पास लाया गया था जिसे तस्करों ने नाव से  अलग-अलग जगहों पर भेजने के लिए योजना बनाई जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली और पुलिस ने छापेमारी कर ट्रक को जब्त कर लिया।

पहली बार इतनी मात्रा में गांजा का खेप गोपालगंज आया 
वहीं इस मामले पर जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि पहली बार इतनी मात्रा में गांजा का खेप गोपालगंज आया था। पुलिस गांजा तस्करों से कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने और भी तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें