फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सासाराम में मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतरे, गया-हावड़ा रेल रूट पर कई ट्रेनों की सेवा बाधित

Wed, 21 Sep 2022 09:06 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

यह हादसा दीनदयाल उपाध्याय रेल डिवीजन के कुम्हऊ स्टेशन के पास हुआ। हादसे के चलते कई गया-हावड़ा रूट की ट्रेनें प्रभावित हो गईं।
विज्ञापन
बिहार के सासाराम में मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतरे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सासाराम से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।  यह हादसा दीनदयाल उपाध्याय रेल डिवीजन के कुम्हऊ स्टेशन के पास हुआ। हादसे के चलते कई गया-हावड़ा रूट की ट्रेनें प्रभावित हो गईं। रेलकर्मी राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। हादसे की कई तस्वीरे भी सामने आई हैं जिसमें देखा जा सकता है कि डिब्बे के पार्ट्स-पुर्जे इधर उधर बिखर गए हैं।

विज्ञापन


रेलवे मंत्रालय ने भी किया ट्वीट
रेलवे मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि डीडीयू मंडल के डीडीयू -गया ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड के कुम्हऊ स्टेशन पर आज 21 सितंबर को 06.30 बजे मालगाड़ी के 20 वैगन के अवपथन के कारण अप,डाउन एवं रिवर्सल लाइन बाधित है। मंडल/मुख्यालय से अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर शीघ्र ही पहुंच रही है। रिस्टोरेशन कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से हुई घटना
बताया जा रहा है कि करीब सुबह 630 बजे अप लाइन पर तेज गति से जा रही मालगाड़ी कुम्हउ स्टेशन पर अचानक पटरी से उतर गई। तेज आवाज के साथ ट्रेन के करीब 20 डिब्बे पटरी से उतर गए। रेल कर्मी मौके पर पहुंचे तो देखा कि डिब्बे ट्रैक पर इधर-उधर बिखरे हुए थे। तुरंत उच्च अधिकारियों की टीम सासाराम और डेहरी रेलवे स्टेशन से मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें