वंदे भारत एक्सप्रेस में घटना की सूचना पर स्टेशन पर पहुंचे लोगों ने लगाए नारे- भारत माता की जय।
- फोटो : अमर उजाला
बोगी C-6 की खिड़की का शीशा टूटा
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली सूचना के आधार पर कटिहार पुलिस KM.118-122 की बीच पथराव की घटना की जांच कर रही है। पथराव से बोगी संख्या C-6 (NO.P6227667) की खिड़की का शीशा टूटा है। कटिहार के बलरामपुर थाना क्षेत्र की इस घटना के बारे में अभी GRP-RPF या बिहार पुलिस की ओर से जुड़े कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है। इससे पहले भी बिहार के किशनगंज में और बंगाल के कुछ इलाके में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हो चुका है।