फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में LDC की संपत्ति सूची देखिए: बड़ा बाबू के रुपये-जेवर-गाड़ियां छोड़िए...15 प्लॉट बीवी, 14 मां के नाम

Fri, 20 Jan 2023 07:27 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Vigilance Action in Bihar: ग्रामीण कार्य विभाग के दरभंगा कार्य प्रमंडल में प्रतिनियुक्ति पर रहे LDC सुभाष कुमार, यानी 'बड़ा बाबू' की कमाई का हिसाब दिनभर लगाया ही जाता रहा। गिनती अब भी जारी है। मॉल, कंपनी के साथ मां-पत्नी के नाम से प्रॉपर्टी मिली है।
विज्ञापन
ग्रामीण कार्य विभाग के बड़ा बाबू के घर संपत्ति का हिसाब अब भी जारी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में उच्च वर्गीय लिपिक (LDC) के पास कितना धन हो सकता है, इसका अंदाजा निगरानी (Vigilance) वालों को भी शायद ही होगा। ग्रामीण कार्य विभाग के दरभंगा कार्य प्रमंडल में प्रतिनियुक्ति पर रहे LDC सुभाष कुमार, यानी 'बड़ा बाबू' की कमाई का हिसाब दिनभर लगाया ही जाता रहा। गिनती अब भी जारी है। अबतक 1 करोड़ 15 लाख 46 हजार 212 रुपये का आय से अधिक धन अर्जन का कांड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। यह भी सामने आया है कि बड़ा बाबू परिजनों के नाम के सहारे सरकारी काम लेने के लिए कंपनी भी चला रहे थे। भव्य मॉल भी इनके पास था। नकदी, स्वर्णाभूषण, घर और रुपयों के निवेश के साथ बड़ा बाबू के घर-दफ्तर की जांच में अबतक इनकी मां के नाम से 14 और पत्नी के नाम से 15 प्लॉट के डीड पेपर मिले हैं। 

विज्ञापन

 

पत्नी के नाम दरभंगा, पटना और समस्तीपुर में प्लॉट। - फोटो : अमर उजाला
आलीशान घर में निवेश, नकदी, जेवर...कुछ कम नहीं
इस साल निगरानी थाना में यह चौथा केस गुरुवार को दर्ज करते हुए 20 जनवरी को ग्रामीण कार्य विभाग के मधुबनी कार्य प्रमंडल में पदस्थापित और कार्य प्रमंडल दरभंगा में प्रतिनियुक्त सुभाष कुमार के दरभंगा स्थित घर-दफ्तर पर तलाशी ली गई। तलाशी जारी है। अबतक की तलाशी में 27 लाख रुपये नकदी मिले हैं, जबकि 350 ग्राम स्वर्णाभूषण की बरामदगी हुई है। चार कट्ठे में G+1 वाले आलीशान घर के साथ इनके नाम से 18.60 लाख रुपये की जमीन के चार डीड के पेपर मिले हैं। 13 बैंकों के पासबुक, पोस्ट ऑफिस में निवेश के 9 प्रमाण, एलआईसी के चार बांड और प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी में निवेश का एक पेपर मिला है। लेकिन, इससे आगे का हिसाब उससे भी रोचक है। तलाशी के दौरान सामने आया है कि एक्मे टावर नाम के भव्य मॉल में इनका व इनकी पत्नी के भाई के नाम का निवेश है। उसमें सुपर मार्केट, आलीशान रेस्तरां, बड़ा बैंक्वेट हॉल, कई कमरों का शानदार होटल भी है।
विज्ञापन

मां के नाम सभी 14 प्लॉट दरभंगा में ही मिले हैं। - फोटो : अमर उजाला
कंपनी में जेसीबी, घर में कार, मां-बीवी के नाम जमीन
बड़ा बाबू की बनाई गई कंपनी एवं इनके परिजनों के नाम से निगरानी टीम को दो जेसीबी, दो आलीशान कार, एक रौलर, दो ट्रैक्टर, एक पिकअप और एक बाइक मिली। बड़ा बाबू की पत्नी पम्मी कुमारी के नाम से दरभंगा, समस्तीपुर, पटना आदि में कुल 15 प्लॉट हैं, जिनकी पेपर पर ही कीमत 2 करोड़ 24 लाख, 3 हजार, 546 रुपये है। यह 2009 से सितंबर 2022 तक के डीड हैं। इसके अलावा, मां सुशीला देवी के नाम से दरभंगा में 14 प्लॉट हैं, जिनकी पेपर पर ही कीमत 97 लाख 16 हजार रुपये है। यह 2010 से 2018 तक के डीड हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें