फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव!: न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा के बीच शीशा टूटा, रेलवे ने कहा- CCTV जांच रहे

Sat, 21 Jan 2023 10:29 AM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

Vande Bharat Express: बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल के दालकोला और बिहार के तेलता स्टेशन के बीच पथराव की सूचना है। यह क्षेत्र बिहार में कटिहार जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र में है।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस का शीशा टूटा। अंदर से ली गई तस्वीर में यह दिख रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर से पथराव की खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल के दालकोला और बिहार के तेलता स्टेशन के बीच पथराव की सूचना है। यह क्षेत्र कटिहार के बलरामपुर थाना क्षेत्र में है। पुलिस भी जांच में जुटी है, जबकि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NEFR) भी अपने स्तर से सीसीटीवी की जांच करा रहा है। NEFR के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्साची डे ने शीशा टूटने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत का शीशा तो टूटा है लेकिन यह पथराव से हुआ या किसी अन्य कारण से, इसकी पुष्टि ट्रेन के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है।

विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस में घटना की सूचना पर स्टेशन पर पहुंचे लोगों ने लगाए नारे- भारत माता की जय। - फोटो : अमर उजाला
बोगी C-6 की खिड़की का शीशा टूटा
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली सूचना के आधार पर कटिहार पुलिस KM.118-122 की बीच पथराव की घटना की जांच कर रही है। पथराव से बोगी संख्या C-6 (NO.P6227667) की खिड़की का शीशा टूटा है। कटिहार के बलरामपुर थाना क्षेत्र की इस घटना के बारे में अभी GRP-RPF या बिहार पुलिस की ओर से जुड़े कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है। इससे पहले भी बिहार के किशनगंज में और बंगाल के कुछ इलाके में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हो चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें