फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए मार्च तक बनकर तैयार होगा ‘ग्लास फ्लोर ब्रिज’, सीएम नीतीश ने लिया जायजा

Sun, 20 Dec 2020 06:24 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
राजगीर में ग्लास फ्लोर ब्रिज का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर के नेचर सफारी में निर्माणाधीन ग्लास फ्लोर ब्रिज, जीप लाइन, जीप बाइक और नेचर सफारी के मेन कैम्प एरिया का निरीक्षण किया। राजगीर स्थित हॉकी ग्राउंड में बने हैलीपैड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी और नेताओं ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

विज्ञापन


शनिवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने राजगीर में नेचर सफारी के साथ-साथ जू सफारी बनाने की बात कही थी और इसका बहुत अच्छे ढंग से निर्माण किया जा रहा है। यहां आकर देखने और घूमने से युवा पीढ़ी को प्रकृति के संबंध में काफी जानकारियां मिलेंगी और वे पर्यावरण के प्रति प्रेरित होंगे।


अधिकारियों ने बताया कि कि मार्च तक ग्लास फ्लोर ब्रिज का काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस की स्थायी तैनाती की जाएगी। प्रकृति और पर्यावरण के प्रति लोगों में जागृति के लिए जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाया जा रहा है। बडे़ पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए जल संरक्षण की दिशा में भी तेजी से काम आगे बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें