फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : गोपालगंज में ऑर्केस्ट्रा डांसर से बंदूक की नोंक पर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Jun 2021 02:49 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

पीड़िता के अनुसार एक दबंग युवक ने बंदूक की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज में ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली एक डांसर से बंदूक की नोक पर दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार, एक दबंग युवक ने बंदूक की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिहार के गोपालगंज में ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली एक नाबालिग डांसर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। ये घटना गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के जोधन मोड़ में हुई। बताया गया है कि शनिवार की रात एक कार्यक्रम में दीपू कुमार नाम के शख्स ने तीन डांसरों को परफॉर्म करने के लिए बुलाया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद आयोजक दीपू ने तीनों लड़कियों को एक मोटरसाइकिल पर एक युवक के साथ अपने अपने घर जाने को कहा। लड़की के मना करने के बाद युवक उन्हें जबरन ले गया।

पीड़िता मोहम्मदपुर के एक आर्केस्ट्रा ग्रुप में डांसर का काम करती है। इस लड़की के साथ रास्ते में किसी सूनसान जगह पर गन प्वाइंट पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। लड़की ने इसका विरोध किया तो उसकी मारपीट भी की गई। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें