बिहार में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुछ गुंडों ने सरेआम एक नाबालिग मासूम का हाथ इसलिए काट दिया कि उसने अपनी छोटी बहन का अपहरण करते हुए इन गुंडों को देख लिया था।
बच्ची को पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना बृहस्पतिवार रात की है। आठ साल की उज्मा आरा दरभंगा से अपने माता-पिता के साथ आ रही थी।
रास्ते में वह राजेंद्र नगर रेलवे टर्मिनल पर उतरी। इतने में उसी ट्रेन से उसका पीछा कर रहे एक स्थानीय गुंडे बॉबी खान और उसके साथियों ने बच्ची को पकड़कर उसका दायां हाथ काट दिया।
एक महीने पहले ही बॉबी ने लड़की की चार साल की छोटी बहन का अपहरण कर लिया था, जिसकी चश्मदीद यह बच्ची थी।
इस मामले में पहले से ही दरभंगा के एक थाने में एफआईआर दर्ज है। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।