फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: गिरिराज ने मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल को बताया बेमिसाल; कांग्रेस-नीतीश पर साधा निशाना

Tue, 30 May 2023 04:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

केन्द्रीय मंत्री गिराराज सिंह ने मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताया है। साथ ही उन्होंने इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आज ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ की वजह से देश में ‘लव जिहाद’ बढ़ रहा है।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत भाजपा की सरकार के नौ साल के कार्यकाल को लेकर मंगलवार को बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक प्रेस वार्ता की। यहां उन्होंने मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताया। वहीं, उन्होंने विपक्षियों को अपने निशाने पर लिया।

विज्ञापन


इस दौरान गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार के विपक्षी एकता पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि 12 जून को नीतीश कुमार एकता बैठक को जरूर संबोधित करें। लेकिन उन्हें यह भी याद दिलाते चलें कि 25 और 26 जून भी नजदीक है। वह इस दिन जयप्रकाश नारायण को याद कर गंगाजल, बालू और गोबर का सेवन कर प्रायश्चित करें। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रधानमंत्री बनना मुंगेरीलाल का हसीन सपना है। इस मौके पर गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और संजय झा को धन्यवाद दिया, जिन्होंने आज सिमरिया पहुंचकर गंगा घाट को हर की पौड़ी की तर्ज पर बनाने की बात की। उन्होंने कहा कि यह भाजपा और जदयू की सरकार में सबसे आगे बढ़ा था।

गिराराज सिंह ने बरौनी रिफाइनरी द्वारा 10 हजार रुपये सालाना टैक्स बिहार को दिए जाने पर कहा कि इसमें एक खास हिस्सा बेगूसराय के विकास पर खर्च करना चाहिए। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आज ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ की वजह से देश में ‘लव जिहाद’ बढ़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाल के ही दिनों में एक समुदाय के लड़के द्वारा हाथ में कलावा बांध कर हिंदू लड़की के साथ जिस तरह घटना को अंजाम दिया है, वह नितीश बाबू को सोचने पर मजबूर करेगा। उन्हें समझने की जरूरत है कि जिस तरह ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ ने ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म का विरोध किया था, उसी तरह इनके द्वारा इसका बढ़ावा दिया जा रहा है। अब देश के नागरिकों को सोचना पड़ेगा कि देश में किसकी जरूरत है। उन्होंने कहा कि एक मुस्लिम लड़के ने एक हिंदू लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया, फिर बेदर्दी से उसकी हत्या कर दी। इस घटना से सभी को सबक लेने की जरूरत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें