फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गयाजी में युवक की गोली लगने से रहस्यमय मौत, आत्महत्या या हत्या? हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Wed, 11 Mar 2026 02:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

Bihar News: गयाजी के डुमरिया प्रखंड के सलेया गांव में अतिउल्लाह अंसारी (40) की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटनास्थल से कट्टा बरामद हुआ है। पुलिस आत्महत्या और अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गयाजी जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के सलेया गांव में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो जाने की खबर फैल गई। मृतक की पहचान अतिउल्लाह अंसारी (40) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना घर के पिछले हिस्से में खिड़की के पास हुई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक अतिउल्लाह अंसारी की मौत हो चुकी थी।  

विज्ञापन


परिवार के लोगों ने साधी चुप्पी
घटना की सूचना मिलते ही डुमरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी इस घटना के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ बताने को तैयार नहीं है। परिवार के लोगों ने भी इस मामले पर चुप्पी साध रखी है, जिससे घटना और भी रहस्यमय हो गई है।

मृतक का अपने भाई से चल रहा था मनमुटाव
स्थानीय लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि किसी घरेलू विवाद को लेकर मृतक का अपने भाई से मनमुटाव चल रहा था। हालांकि इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक का एक भाई बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर है और फिलहाल अररिया जिले में पदस्थापित है।
विज्ञापन


पैर टूटने के बाद मानसिक रूप से परेशान था मृतक
मृतक अतिउल्लाह अंसारी डुमरिया बाजार में टेलरिंग की दुकान चलाता था। लेकिन करीब एक साल पहले सड़क दुर्घटना में उसका पैर टूट गया था। इस हादसे के बाद उसकी जिंदगी काफी बदल गई थी। वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था और धीरे-धीरे उसने अपनी दुकान पर जाना भी बंद कर दिया था। बताया जाता है कि उसकी दुकान कई महीनों से बंद पड़ी थी। 

ये भी पढ़ें: समृद्धि यात्रा के तहत अररिया पहुंचे मुख्यमंत्री, 545 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास
विज्ञापन


दो दिन पहले भी की थी जान देने की कोशिश
गांव के लोगों का कहना है कि पिछले एक साल से वह अवसाद में चल रहा था। दो दिन पहले उसने घर में फांसी लगाने की भी कोशिश की थी, लेकिन परिजनों ने समय रहते उसे बचा लिया था। डुमरिया थाना की पुलिस का कहना है कि फिलहाल पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई और कारण है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें