फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराया तेज रफ्तार बाइक चला रहा युवक, इलाज के दौरान मौत

Fri, 01 Nov 2024 03:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

बिहार के जहानाबाद में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज गति से बाइक चला रहा युवक डिवाइडर से टकरा गया। वहीं, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक और उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद जिले में तेज रफ्तार के कारण एक युवक की मौत हो गई। इलाज के क्रम में युवक ने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों को सूचना मिलते ही अस्पताल में चित्कार मच गई और माहौल गमगीन हो गया।

विज्ञापन


बताया जाता है कि जिले के घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम महराजगंज निवासी राजेश कुमार बीते दीपावली की रात्रि जहानाबाद से मोटरसाइकिल से पटना जा रहा था। एनएच-83 पर कड़ौना के आसपास तेज रफ्तार के फलस्वरूप गाड़ी अनिय॑त्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। मोटर साइकिल सवार डिवाइडर से टकराते ही बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हालांकि युवक की पहचान नहीं हो पाई, परंतु युवक के पास मोबाइल से परिजनों के संबंध में जानकारी मिलते ही सूचना दी गई। वहीं, खबर पाकर परिजन भागे अस्पताल पहुंचे। जहां परिजनों की दहाड़ से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन


वहीं, मृतक के मामा ने बताया कि मृतक मेरा भांजा था। जो मोटर साइकिल से पटना जाने के क्रम में दुर्घटना का शिकार हो गया और जहानाबाद सदर अस्पताल में है। घटना की जानकारी गांव के ही पंचायत समिति के सदस्य के द्वारा प्राप्त हुआ। वहीं, उन्होंने बताया कि मृतक घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम महराजगंज निवासी राजेश कुमार उम्र करीब 24 वर्ष थी। हम लोग खबर प्राप्त होते ही अस्पताल पहुंचे हैं, जहां मृत अवस्था में हैं। मौके पर पुलिस भी पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें