फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शादी की रंजिश बनी खूनी खेल! रात तीन बजे बदमाशों ने घर पर की फायरिंग, गोलियों से दहला शिवपुरी कॉलोनी

Sat, 02 May 2026 11:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

Bihar: गया के शिवपुरी कॉलोनी में शुक्रवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना का कारण शादी समारोह में हुए विवाद से जुड़ी पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। परिवार ने आरोप लगाया है कि धमकी के बाद यह हमला किया गया।  
विज्ञापन
गया में घर फायरिंग के बाद बरामद कारतूस के खोखा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जिले में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र की शिवपुरी कॉलोनी का है, जहां शुक्रवार देर रात करीब 3 बजकर 10 मिनट पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा और लोग सहम गए। घटना के समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे। अचानक हुई फायरिंग से परिवार में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी को गोली नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


पुरानी रंजिश का आरोप
पीड़ित संजीव सौरभ ने बताया कि पूरा परिवार गहरी नींद में था, तभी घर के बाहर लगातार गोलियों की आवाज सुनाई दी। सभी लोग डरकर उठे और किसी तरह खुद को सुरक्षित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला पुरानी रंजिश के कारण किया गया है। संजीव के मुताबिक, 25 अप्रैल को सूर्यदेव नगर में एक रिश्तेदार की शादी समारोह में अंकित और राहुल नाम के युवक नशे की हालत में पहुंचे थे। वहां दोनों ने हंगामा किया और विरोध करने पर मामला मारपीट तक पहुंच गया था।

फोन पर दे रहे थे जान से मारने की धमकी
पीड़ित परिवार का आरोप है कि उसी घटना के बाद से दोनों युवक लगातार फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। शुक्रवार रात भी दोनों आरोपी बुलेट बाइक से घर पहुंचे और फायरिंग कर फरार हो गए। परिवार का कहना है कि घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों युवक कैद हुए हैं। फुटेज में दोनों के चेहरे गमछे से ढके हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके हाथ में पिस्टल नजर आ रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बेगूसराय में दोस्त के ससुराल से लौट रहे युवक की मिली लाश, सर में गोली के निशान
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं। गोलीबारी के बाद शिवपुरी कॉलोनी में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली विवाद अब खुलेआम गोलीबारी तक पहुंचने लगे हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। डीएसपी सुनील कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें