फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: उफान पर मुहाने नदी, बोधगया के गांवों में घुसा पानी; डीएम ने खुद संभाली राहत की कमान

Sat, 23 Aug 2025 04:22 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

गया जी जिले में गुरुवार की रात हुई भारी बारिश के बाद मुहाने नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे बोधगया प्रखंड के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। सिलौंजा, बसाढ़ी, बतसपुर, घोंघरिया और मोराटाल गांवों में पानी घुस गया है।
 
विज्ञापन
बोधगया के कई गांवों में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पहाड़ी इलाकों में गुरुवार रात हुई भारी बारिश का असर शुक्रवार को गयाजी जिले में देखने को मिला। मुहाने नदी के जलस्तर में अचानक तेजी से बढ़ोतरी के कारण बोधगया प्रखंड के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। बसाढ़ी, सिलौंजा, बतसपुर, घोंघरिया और मोराटाल गांवों में नदी का पानी घुस चुका है, जिससे कुछ घरों में भी पानी भर गया है। सूचना मिलते ही गया डीएम शशांक शुभंकर देर रात सिलौंजा गांव पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली और राहत-बचाव कार्य में जुटे अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम की मौजूदगी में सिलौंजा नदी के पास फंसे दो लोगों को रस्सी के सहारे सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। साथ ही उन्होंने आपदा प्रबंधन टीम को प्रभावित गांवों में जरूरतमंदों के बीच पॉलिथिन शीट बांटने के निर्देश दिए। इसी तरह शेरघाटी अनुमंडल के मोहनपुर बघलती गांव में बारिश के पानी में फंसे दो ग्रामीणों और 10 मवेशियों को भी एसडीओ शेरघाटी की मौजूदगी में सुरक्षित बाहर निकाला गया।

पढ़ें: ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन किनारे खेत से युवक का अधजला शव बरामद, पास से पिस्टल भी मिली

डीएम ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखें। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क किया जाए और हालात बिगड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की व्यवस्था की जाए। जरूरत पड़ने पर सामुदायिक किचन शुरू करने का भी आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें