फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलेबी को लेकर चले लाठी-डंडे: गणतंत्र दिवस के बाद उग्र भीड़ ने तोड़ीं गाड़ियां, मुखिया को जान बचाकर भागना पड़ा

Tue, 27 Jan 2026 10:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Jehanabad News: जहानाबाद के गोनवां पंचायत भवन में गणतंत्र दिवस के बाद जलेबी बांटने को लेकर विवाद हिंसा में बदल गया। लाठी-डंडे चले, चार गाड़ियों के शीशे टूटे और मुखिया को जान बचाकर भागना पड़ा। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
जलेबियों को लेकर उग्र हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां गणतंत्र दिवस समारोह के बाद जलेबी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पंचायत भवन परिसर में हिंसा भड़क उठी। मामला पसरबिगहा थाना क्षेत्र के गोनवां पंचायत भवन का है, जहां झंडा फहराने के बाद जलेबी बांटी जानी थी।

विज्ञापन

 
एक क्विंटल जलेबी से उठा बवाल
जानकारी के अनुसार पंचायत के मुखिया अमरनाथ सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंचायत भवन में झंडा फहराया था। समारोह के लिए उनकी ओर से करीब एक क्विंटल जलेबी की व्यवस्था की गई थी, जिसे कार्यक्रम के बाद गांव वालों में बांटा जाना था। इसी दौरान कुछ लोग जलेबी लेकर भागने लगे, जिससे मौके पर तनाव पैदा हो गया।

विज्ञापन

 
रोकने पर उग्र हुई भीड़
बताया जा रहा है कि जब मुखिया के समर्थकों ने जलेबी लेकर भाग रहे लोगों को रोकने की कोशिश की तो विवाद अचानक उग्र हो गया। देखते ही देखते गांव के लोग दो गुटों में बंट गए और लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चलने लगे। पंचायत भवन का परिसर कुछ ही देर में हिंसक झड़प का केंद्र बन गया।

पढ़ें- Bihar News: रील विवाद में मक्का कारोबारी सूरज बिहारी की हत्या, साजिश के जाल में उलझा कर उतारा मौत के घाट
विज्ञापन

 
मुखिया को जान बचाकर भागना पड़ा
हंगामा इतना बढ़ गया कि मुखिया अमरनाथ सिंह को अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागना पड़ा। इस दौरान पंचायत भवन परिसर में खड़ी चार गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। मुखिया ने आरोप लगाया है कि जलेबी को लेकर हुए विवाद में उन पर जानलेवा हमला किया गया।
 
वीडियो वायरल, जांच की चर्चा
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गांव वालों को आपस में लड़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा बनी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें