फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बोधगया के कालचक्र मैदान में तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री हुए शामिल

Thu, 22 Jan 2026 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोधगया

सार

Bihar:  बोधगया के कालचक्र मैदान में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद भी कार्यक्रम में मौजूद रहें।
विज्ञापन
बोधगया के कालचक्र मैदान में आयोजित बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोधगया के कालचक्र मैदान में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस महोत्सव की शुरुआत की थी और तब से यह महोत्सव नियमित रूप से मनाया जा रहा है।

विज्ञापन


भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने की अपील
जीतन राम मांझी ने अपने संबोधन में कहा कि बौद्ध महोत्सव हमें नए विचारों और सिद्धांतों के साथ आगे बढ़ने में मदद करता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर अहिंसा, मानवता और विश्वबंधुत्व की भावना को अपनाया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्रियां बढ़ाना नहीं, बल्कि समाज में साक्षरता और नैतिकता लाना होना चाहिए। उन्होंने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर और संत कबीर के उद्धरणों का हवाला देते हुए कहा कि प्रेम और शिक्षा ही सच्ची महानता हैं।

फल्गु के संरक्षण की दी जानकारी
मंत्री ने फल्गु नदी के संरक्षण और विकास की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नदी में पानी बनाए रखने के लिए घोड़ाघाट से बिथो तक नहर निर्माण की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही बोधगया और विष्णुपद कॉरिडोर के निर्माण का भी काम चल रहा है, जो पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक होगा। उन्होंने कहा कि आगामी समय में बोधगया में सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण और मैरिन ड्राइव जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन


बौद्ध महोत्सव केवल उत्सव नहीं विश्व शांति का संदेश
बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि बौद्ध महोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि विश्व शांति का संदेश है। उन्होंने बताया कि पर्यटन, इको-टूरिज्म और क्रूज़ टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि बोधगया में पर्यटकों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है और यह स्थल देश-विदेश के लिए एक प्रमुख पर्यटन केंद्र बन रहा है।

ये भी पढ़ें:  सड़क हादसे में युवक की मौत पर अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर पर किया हमला
विज्ञापन


पूरे विश्व को जोड़ता है बौद्ध महोत्सव
इस दौरान गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा कि बौद्ध महोत्सव पूरे विश्व को जोड़ता है और गया ऐतिहासिक व आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। उन्होंने महाबोधि कॉरिडोर परियोजना और अंतरराष्ट्रीय मेडिटेशन सेंटर की जानकारी दी, जो स्थानीय रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें