फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बरनवाल समाज की राजनीति में हो भागीदारी, सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष सड़कों पर उतरे

Sun, 29 Dec 2024 03:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar News: बिहार में वर्ष 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी-अपनी समाज की राजनीति भागीदारी के लिए शक्ति प्रदर्शन का दौर जारी है। इसी क्रम में रविवार को बरनवाल समाज के सैकड़ों महिला और पुरुष सड़कों पर उतरे। 
 
विज्ञापन
बरनवाल समाज की राजनीति में हो भागीदारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पारंपरिक वेशभूषा में गया की सड़कों पर उतर कर बरनवाल समाज की एकता के साथ-साथ आपनी ताकत दिखाया। जिसका नेतृत्व जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश नेता राजू वर्णवाल ने की।

विज्ञापन

बरनवाल समाज के द्वारा गाजेबाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ऊंट, घोड़े व रथ पर सवार होकर समाज की महिलाएं चल रही थी, जिससे शहर की सड़कों पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला। हजारों की संख्या में पारंपरिक वेशभूषा में महिला-पुरुष, बच्चे-बूढ़े शामिल हुए। शोभा यात्रा विभिन्न सड़क मार्ग से होकर आजाद पार्क पहुंची।

चट्टानी एकता का दे रहे हैं संदेश 
वहीं शोभायात्रा में शामिल महिला नवीता राज ने बताया कि बरनवाल समाज का दो दिवसीय अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया है, जिसे लेकर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई है, जिसमें समाज के हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए हैं। इस दौरान समाज के बच्चों के बीच डांस, चित्रकला, संगीत सहित कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


राजनीति अधिकारों को लेकर है मुख्य उद्देश्य 
उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य अपने राजनीतिक अधिकारों को लेना है, इसे लेकर दूर-दूर से लोग शामिल हुए हैं। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी कार्यक्रम में शामिल हुए है, इसे लेकर आजाद पार्क में भव्य मंच बनाया गया है, जहां समाज के अधिकार और हित को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें