फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: एनडीए में नहीं है परिवारवाद, काम करने वालों को मिलता है सम्मान; सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार

Thu, 19 Jun 2025 07:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

Bihar: मंत्री ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपने शासनकाल को याद करना चाहिए, जब एक अणे मार्ग से अपराधियों को संरक्षण मिलता था। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में कानून का राज है और अपराधियों को बख्शा नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
सहकारिता मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि एनडीए में परिवारवाद नहीं है, यहां काम करने वालों को सम्मान और अवसर मिलता है, जबकि राजद में पूरा का पूरा परिवार ही पार्टी का चेहरा बन गया है। वे गया के गुरुआ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने पटना में मंत्री अशोक चौधरी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना पर कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन मौजूदा सरकार और पुलिस-प्रशासन त्वरित कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होती है, स्पीडी ट्रायल के जरिए उन्हें सजा दिलाई जाती है। जबकि पहले की सरकार में ऐसी घटनाओं पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी।
विज्ञापन


तेजस्वी यादव अपने गिरेबान में झांकें
मंत्री ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपने शासनकाल को याद करना चाहिए, जब एक अणे मार्ग से अपराधियों को संरक्षण मिलता था। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में कानून का राज है और अपराधियों को बख्शा नहीं जा रहा है। राबड़ी देवी द्वारा बिहार में राक्षस राज होने की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार में रामराज्य स्थापित हो रहा है, लेकिन उन्हें यह नहीं दिखता। लालू-राबड़ी राज में अलकतरा घोटाला, दवा घोटाला, अपहरण उद्योग, नरसंहार जैसी घटनाएं आम थीं। उस दौर में बिहार को ‘अंधेरे और गड्ढों का बिहार’ कहा जाता था। लोग पलायन करते थे और बिहारी कहलाना शर्म की बात होती थी, जबकि आज वही बिहारी गर्व से सिर ऊंचा करके जी रहा है।

पढ़ें: सड़क हादसे में आठ वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम; अज्ञात वाहन लेकर फरार
विज्ञापन


महागठबंधन को कहा 'नेशनल दामाद आयोग'
एनडीए को महागठबंधन द्वारा 'नेशनल दामाद आयोग' कहे जाने पर मंत्री ने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि लालू परिवार में एक ही परिवार से छह लोग राजनीति में सक्रिय हैं, जिनमें से पांच चुनाव जीत चुके हैं और एक हार गया है। इससे साफ है कि पार्टी में लोकतंत्र नहीं, बल्कि परिवारवाद हावी है।

उन्होंने कहा कि लालू यादव ने अपने शासनकाल में साले सुभाष यादव और साधु यादव को भी सत्ता में भागीदार बनाया था। इसके उलट, नीतीश कुमार और भाजपा के नेताओं ने कभी अपने परिवार को राजनीति में आगे नहीं बढ़ाया। एनडीए सरकार में हर समाज और वर्ग के लोगों को प्रतिनिधित्व और सम्मान मिला है। आयोगों में भी सभी जातियों और समुदायों को स्थान दिया गया है।
विज्ञापन


योग्यता के आधार पर मिल रहा है सम्मान
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि एनडीए सरकार में योग्यता के आधार पर सभी जातियों को सम्मान मिल रहा है, जबकि महागठबंधन की राजनीति केवल एक परिवार तक सिमट कर रह गई है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब भी देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें