फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दूसरे धर्म की नाबालिग लड़कियां टारगेट; फरार रेहान का खुल रहा राज, कैसे बहला-फुसला कर करता था दुष्कर्म

Tue, 30 Jun 2026 02:21 PM IST
मगध ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

The Kerala Story 2 : बिहार में फिर 'द केरल स्टोरी 2' जैसी कहानी सामने आ रही है। यहां अपने सुंदर रूप से रिझाने वाला रेहान मियां पुलिस की गिरफ्त से दूर है। अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उसका राज खुला। अब सामने आ रहा कि वह दूसरे धर्म की नाबालिग लड़कियों को फांसकर दुष्कर्म करता था।
विज्ञापन
आरोपी रेहान की तलाश में जुटी पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जिले के बांकेबाजार में सोशल मीडिया पर कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। नाबालिग लड़की के भाई ने बांकेबाजार थाना में रेहान मियां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करता है।बताया जा रहा है कि आरोपी रेहान कई हिंदू नाबालिग लड़कियों के साथ अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। नाबालिग के भाई तक जब यह अश्लील वीडियो पहुंचा उसके बाद इसकी जानकारी हुई और फिर बांकेबाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है
विज्ञापन


साक्ष्यों और वीडियो की जांच की जारी
एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और उसमें जो भी साक्ष्यों और वीडियो की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि चुकी लड़की नाबालिग है उसे बहला फुसलाकर यह घटना कारित की गई है। मामला संज्ञान में आते हीं प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।अभियुक्त अभी फरार है गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।अन्य नाबालिक लड़कियों के साथ अश्लील वीडियो बनाकर वायरल मामले पर कहा कि इसकी अनुसंधान की जा रही है।

ये भी पढ़ें-  Bihar : 'द केरल स्टोरी 2' चालू है; दूसरे धर्म की 15 साल की लड़की को फंसा दुष्कर्म, फिर UP से ले आया बिहार
विज्ञापन


मालूम हो कि बीते दिनों गया जिले के बांकेबाज़ार में सोशल मीडिया पर कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने आरोपी रेहान अंसारी के खिलाफ नाबालिग पीड़िता के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। प्राथमिकी में दुष्कर्म, पॉक्सो, आईटी एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन


संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जारी
पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में एक नाबालिग भी शामिल है। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि वायरल वीडियो को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के रूप में सुरक्षित किया गया है।आरोपी फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। वायरल वीडियो के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शेरघाटी डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और उपलब्ध सभी वीडियो की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें