फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: MLC बनाने का सपना दिखा शिक्षिका से लाखों की ठगी! नशीला पदार्थ देकर शोषण और वीडियो से ब्लैकमेल का आरोप

Mon, 08 Jun 2026 08:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

Bihar: गया की एक शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी बनवाने का झांसा देकर एक शिक्षक और उसके सहयोगियों ने उसका कथित यौन शोषण किया तथा आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने धमकी देकर उससे 14.81 लाख रुपये वसूल लिए। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गयाजी शहर का कोतवाली थाना - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया की एक शिक्षिका को राजनीति में ऊंचा मुकाम दिलाने का सपना दिखाकर कथित तौर पर शोषण और ठगी का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक साथी शिक्षक ने पहले उसे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी बनवाने का भरोसा दिलाया, फिर नशीला पदार्थ देकर उसका यौन शोषण किया और अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठ लिए। कोर्ट के आदेश पर अब कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


व्हाट्सएप ग्रुप से शुरू हुई पहचान, बढ़ता गया भरोसा
चाकंद क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित शिक्षिका ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी पहचान बक्सर निवासी शिक्षक प्रकाश से हुई थी। प्रकाश ने उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा और दावा किया कि उसकी पहुंच राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर काफी ऊपर तक है। उसने शिक्षिका को शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी बनवाने का भरोसा दिलाया और इसी बहाने उसे अपने संपर्क में रखा।

वाराणसी में बैठक के बहाने बुलाने का आरोप
शिकायत के अनुसार, फरवरी 2024 में संघ की बैठक के नाम पर शिक्षिका को वाराणसी बुलाया गया। वहां संगठन की जरूरतों का हवाला देते हुए उससे 1.50 लाख रुपये मांगे गए। भरोसा कर वह नकदी लेकर वाराणसी पहुंची। आरोप है कि होटल में ठहराने के बाद उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसी दौरान उसके साथ यौन शोषण किया गया और सहयोगियों की मदद से आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया गया।
विज्ञापन


वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे लाखों रुपये
पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद विरोध करने पर उसे जान से मारने और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। इसके बाद लगातार उसे ब्लैकमेल किया जाता रहा। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी उसे अलग-अलग जगहों पर बुलाकर दबाव बनाते रहे और इसी दौरान उससे करीब 14 लाख 81 हजार रुपये वसूल लिए गए। इस घटनाक्रम से वह मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से बुरी तरह प्रभावित हुई है।

ये भी पढ़ें: शव यात्रा में चली ताबड़तोड़ गोलियां! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, एक्शन में पुलिस
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई प्राथमिकी
मामले में न्यायालय के निर्देश के बाद कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बक्सर निवासी प्रकाश, गंगाराम और कृष्णा को नामजद आरोपी बनाया है। कोतवाली थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर कुमारी मनीषा सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें