फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जदयू विधायक के बेटे की मौत, घर से निकले थे, सड़क पर पेड़ से टकराई गाड़ी; पटना में तोड़ा दम

Fri, 20 Mar 2026 09:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Nawada Road Accident News: पूर्व मंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव और जदयू विधायक विभा देवी के छोटे बेटे अखिलेश कुमार की गाड़ी पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन फौरन उन्हें पटना तो ले आए लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। 
विज्ञापन
जदयू विधायक विभा देवी के बेटे अखिलेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नवादा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। पूर्व श्रम राज्यमंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव और जनता दल यूनाईटेड की विधायक विभा देवी के छोटे बेटे अखिलेश कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार देर शाम हुआ। बताया जा रहा है कि अखिलेश कुमार अपने घर से कार लेकर निकले थे, तभी उनकी थार गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन में उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


तीन बेटों को अपने पीछे चले गए
घटना के बाद परिवार के लोग उनके पार्थिव शरीर को पटना से नवादा के पैतृक गांव पथरा इंग्लिश लेकर रवाना हो गए हैं। घर के सबसे छोटे बेटे की असमय मृत्यु से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। जदयू विधाायक विभा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि अखिलेश कुमार पेशे से पेट्रोल पंप संचालक थे और राजनीति से दूर रहते थे। हालांकि, वह पारिवारिक और सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल होते थे। अखिलेश अपने पीछे तीन बेटों को छोड़कर चले गए। तीनों बच्चों पटना में पढ़ाई करते हैं।
Bihar : रामनवमी पर भाजपा बिहार में लाएगी अपना पहला मुख्यमंत्री? अगले सीएम का चेहरा नीतीश कुमार तय नहीं कर रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए कैसे क्या हुआ?

हादसे के बाद मृत अखिलेश के बड़े भाई एकलव्य यादव ने बताया कि अखिलेश घर से गाड़ी लेकर निकला था। घर के बाद ही गाड़ी बरगद के पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। फौरन हमलोग उसे स्थानीय अस्पताल लेकर गए। यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। इसके बाद पटना में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाए लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा पाए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें