फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता के घर में लगाई आग! फुफा-भतीजी की झुलसकर मौत, किशोरी गंभीर

Sat, 26 Sep 2026 05:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

औरंगाबाद में पारिवारिक विवाद के बीच घर में आग लगने से तीन लोग झुलस गए। इलाज के दौरान फुफा मोहम्मद सलीम और उनकी भतीजी आफरीन परवीन की मौत हो गई। पुलिस आग लगने के कारणों और घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस व इलाज के लिए ले जाने में लगा एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड में कासमा थाना क्षेत्र के मियांबिगहा गांव में शुक्रवार की मध्य रात्रि घर में पारिवारिक विवाद में बेटे ने बाप के घर में आग लगा दी। हादसे में घर में सोये फुफा-भतीजी की बुरी तरह झुलसने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि एक किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची कासमा पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


इसके बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घायलों की पहचान मियांबिगहा गांव निवासी 50 वर्षीय मोहम्मद सलीम (फुफा) तथा गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के बुधपुर गांव निवासी मोहम्मद तोहिद की 18 वर्षीय पुत्री आफरीन परवीन (भतीजी) और उसकी 16 वर्षीया बहन चांदनी परवीन के रूप में हुई।

पारिवारिक विवाद में बेटे पर आग लगाने का आरोप
बताया गया कि दोनों बहनें पिछले पांच-छह वर्षों से अपनी फुआ के घर मियांबिगहा में रह रही थीं। ग्रामीण शदाब आलम के अनुसार, मोहम्मद सलीम और उनके बड़े पुत्र इश्तेखार के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते इश्तेखार ने पिता के सोये अवस्था में घर में आग लगा दी। आग की चपेट में आने से तीनों बुरी तरह झुलस गए। हालांकि, आग लगाने के कारणों और घटना की वास्तविक परिस्थितियों की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


इलाज के दौरान फुफा-भतीजी की मौत
रफीगंज सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद रेफर किया गया। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मोहम्मद सलीम और आफरीन परवीन की मौत हो गई। वहीं, चांदनी परवीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की घटना की जांच
घटना की सूचना पर सदर-2 के एसडीपीओ आदित्य कुमार, रफीगंज सर्किल इंस्पेक्टर विनय कृष्ण प्रसाद, कासमा थानाध्यक्ष रुपेश कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। अग्निशमन विभाग की टीम ने भी आग पर काबू पाया।

सदर-2 एसडीपीओ आदित्य कुमार ने बताया कि घटना में दो लोगों की मौत हुई है। मृतक सलीम अपने साले की दोनों बेटियों को घर में रखे हुए थे। इसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। घर में आग कैसे लगी और इसके पीछे क्या कारण है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें