फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: AC कोच बना ‘हॉट बॉक्स’! गया जंक्शन पर फूटा यात्रियों का गुस्सा, तकनीकी टीम ने संभाला मोर्चा

Wed, 17 Jun 2026 07:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन की एसी बोगी में तकनीकी खराबी के कारण एयर कंडीशनिंग सिस्टम बंद हो गया। भीषण गर्मी और उमस के बीच यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। गया जंक्शन पहुंचने पर नाराज यात्रियों ने विरोध जताया, जिसके बाद रेलवे की तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर खराबी दूर की।
 
विज्ञापन
गया जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी के बीच शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों का सफर उस समय मुश्किलों में बदल गया, जब एसी कोच का एयर कंडीशनिंग सिस्टम बीच रास्ते में ठप पड़ गया। घंटों तक गर्मी और उमस झेलने के बाद गया जंक्शन पर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। हंगामे की सूचना मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और खराबी दूर कर स्थिति सामान्य कराई।
विज्ञापन


शेखपुरा से खुलते ही बंद हो गया एसी
गाड़ी संख्या 03697 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन की एसी बोगी एबी-02 में सफर कर रहे यात्रियों को ट्रेन खुलने के कुछ ही देर बाद परेशानी का सामना करना पड़ा। अचानक एयर कंडीशनिंग सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया, जिससे पूरा कोच गर्मी से तपने लगा।

गर्मी और उमस ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी
एसी बंद होने के कारण कोच के भीतर तापमान लगातार बढ़ता गया। भीषण गर्मी और उमस के बीच यात्रियों का सफर बेहद कठिन हो गया। कई यात्रियों ने बताया कि लंबे समय तक एसी बंद रहने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


गया जंक्शन पर फूटा यात्रियों का आक्रोश
यात्रियों का आरोप था कि शिकायत करने के बावजूद गया जंक्शन पहुंचने तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। ट्रेन के गया पहुंचते ही नाराज यात्रियों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया और जल्द से जल्द खराबी दूर करने की मांग की। हंगामे की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और तकनीकी टीम संबंधित कोच में पहुंचे। जांच के दौरान एसी सिस्टम में आई तकनीकी खराबी का पता लगाया गया और मौके पर ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: रौशन आनंद और फैजल खान सर के बीच क्यों मची गदर, शिक्षा के बाजार से मौत की खबर तक क्यों आई बात?
विज्ञापन


मरम्मत के बाद मिली राहत
तकनीकी खामी दूर होने के बाद एसी सिस्टम दोबारा चालू कर दिया गया। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और ट्रेन अपनी आगे की यात्रा पर रवाना हो गई। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि खराबी पूरी तरह दूर कर दी गई है और आगे की यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुविधा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। रेलवे प्रशासन ने संकेत दिया है कि इस घटना की तकनीकी समीक्षा की जाएगी। भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचने के लिए एसी कोचों की निगरानी और रखरखाव व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें