फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: औरंगाबाद में सनसनीखेज वारदात, पेट्रोल पंप पर खड़ी तीन बसों को रातोंरात आग के हवाले कर दिया गया

Wed, 29 Oct 2025 12:23 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरंगाबाद

सार

औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के अकोढ़ा स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ी तीन बसों को असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। तीनों बसें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। घटना के समय पंप पर कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद जिले में असामाजिक तत्वों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दाउदनगर थाना क्षेत्र के अकोढ़ा के पास स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ी तीन बसों को आग के हवाले कर दिया गया। तीनों बसें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार एनएच-139 पर दाउदनगर थाना क्षेत्र के अकोढ़ा स्थित एक पेट्रोल पंप पर दो दिन से दो बसें खड़ी थीं। मंगलवार को वहां एक और बस आकर खड़ी की गई थी। बताया गया कि पेट्रोल पंप पर बिक्री कम होने की वजह से कर्मियों ने पंप को रात 9 बजे की बजाय शाम 5 बजे ही बंद कर दिया और घर चले गए। उस समय न तो बसों में कोई कर्मी था और न ही पंप पर कोई गार्ड मौजूद था। इसी का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों ने तीनों बसों को आग लगा दी।

रात के समय जब बसें जल रही थीं, तब वहां सन्नाटा था। रात करीब 10:30 बजे एनएच से गुजर रहे एक टैंकर चालक ने जलती बसों को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दाउदनगर थाना की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीनों बसें पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थीं।
विज्ञापन


पढे़ं:  'पीएम मोदी का दिल अहमदाबाद में, नीतीश का राजगीर में और लालू का बेटे में बसता है', ओवैसी का तंज

जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप पर खड़ी दो बसें कझवा निवासी रघुवंश सिंह की थीं, जो हसपुरा से औरंगाबाद के बीच चलती हैं। तीसरी बस दाउदनगर के मनोज सिंह की है, जो दाउदनगर से अरवल के बीच चलती है। आगजनी की इस घटना में तीनों बस मालिकों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और उन्हें गहरी आर्थिक क्षति पहुंची है।
विज्ञापन


दाउदनगर के एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आसपास के इलाकों से सूचना एकत्र की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों की पहचान जल्द कर ली जाएगी और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें