फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गयाजी में किया गया अजीत पवार का पिंडदान, एनसीपी सचिव बोले- दादा को था बिहार से खास लगाव

Fri, 06 Feb 2026 06:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

Bihar News: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और NCP नेता अजीत पवार का गयाजी के विष्णुपद देवघाट में संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं और नेताओं ने वैदिक विधि-विधान से पूजा-पाठ किया। कार्यक्रम में दिवंगत नेता की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना की गई। 
 
विज्ञापन
स्वर्गीय अजीत पावर का गया जी में पिंडदान करते एनसीपी नेता व अन्य
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की 28 जनवरी 2026 को हुई विमान दुर्घटना में निधन के बाद उनका पिंडदान गयाजी के विष्णुपद देवघाट में हुआ। इस मौके पर NCP के सचिव राणा रणवीर सिंह ने कहा कि मोक्ष नगरी के रूप में प्रसिद्ध गयाजी का धार्मिक महत्व अत्यंत बड़ा है। पिंडदान और अस्थि विसर्जन की परंपरा से दिवंगत की आत्मा को शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन


परिवार के लोग रहे मौजूद
गयाजी के विष्णुपद देवघाट में उनके अस्थि कलश का विधिपूर्वक विसर्जन और पिंडदान किया गया। इस दौरान उनके परिवार के सदस्यों के साथ NCP के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके अलावा स्थानीय श्रद्धालु भी इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए। पिंडदान के दौरान पूरा वातावरण मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से गूंज रहा था।

अजित के परिवारवालों की इच्छा पर हुआ पिंडदान
NCP सचिव राणा रणवीर सिंह ने बताया कि दिवंगत नेता के परिजनों की इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार और अस्थि विसर्जन मोक्ष नगरी गयाजी में ही संपन्न हो। उन्होंने कहा कि आसपास की प्रमुख नदियों और पवित्र स्थानों पर अस्थि विसर्जन की परंपरा है, लेकिन गयाजी का आध्यात्मिक महत्व विशेष है, इसलिए यह समारोह यहीं आयोजित किया गया। रणवीर सिंह ने कहा, 'हम मुंबई से अस्थि कलश लेकर आए हैं। पिंडदान मोक्ष की कामना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान है। हम सभी दिवंगत की आत्मा की शांति और मोक्ष की प्रार्थना के लिए यहां उपस्थित हैं।' 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बिजली अधिकारी बन व्यापारी के खाते से उड़ाए 67 हजार, लिंक पर क्लिक करते ही हुआ खेल
विज्ञापन


'बिहार से अजित दादा को था विशेष लगाव'
इस दौरान उन्होंने भावुक होते हुए यह भी बताया कि अजीत पवार का बिहार से विशेष लगाव था। जब-जब वे बिहार आए, हमेशा राज्य की संस्कृति, विकास और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते थे। इसी कारण NCP के कार्यकर्ता और समर्थक उनके अस्थि विसर्जन और पिंडदान में भाग लेने गया पहुंचे। कार्यक्रम में पुरोहितों ने वैदिक विधि-विधान के अनुसार धार्मिक कर्मकांड संपन्न किए। श्रद्धालुओं ने दिवंगत नेता के लिए ईश्वर से शांति और मोक्ष की कामना की। पूजा पाठ पूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न हुई और शांतिपूर्ण वातावरण में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें