फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्रेम में हाई-वोल्टेज ड्रामा: महिला दारोगा पर युवक ने डाला शादी का दबाव, खाया कीटनाशक; मचा हड़कंप

Wed, 28 Jan 2026 09:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

Gayaji News: गयाजी में एकतरफा प्रेम के मामले में युवक ने महिला दारोगा पर शादी का दबाव बनाया और विरोध पर कीटनाशक खा लिया। पुलिस की तत्परता से उसकी जान बची। मामले की जांच जारी है और अलग-अलग दावे सामने आए हैं।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गयाजी में एकतरफा प्रेम का मामला उस वक्त सनसनी बन गया, जब एक युवक ने रामपुर थाना में पदस्थापित महिला दारोगा पर शादी का दबाव बनाते हुए हंगामा किया। महिला के विरोध के बाद युवक ने कीटनाशक दवा खा ली, जिससे इलाके में अफरातफरी की स्थिति बन गई।

विज्ञापन

 
थाने के पास हुआ घटनाक्रम
घटना बुधवार की है, जब युवक ने महिला दारोगा से जबरन शादी का इजहार किया। आरोप है कि युवक ने महिला पर दबाव बनाते हुए उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर युवक ने मौके पर ही कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी।
 
पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान
युवक की हालत बिगड़ते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने उसे तुरंत मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन

 
पुलिस का पक्ष अलग, सिंदूर डालने से इनकार
इस मामले को लेकर पुलिस का पक्ष सामने आया है। रामपुर थाना के इंस्पेक्टर दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि महिला की मांग में सिंदूर डालने की बात सही नहीं है। उनके अनुसार युवक ने केवल अपने प्रेम का इजहार करते हुए शादी का प्रस्ताव रखा था। इसी दौरान उसने कीटनाशक दवा खा ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।



पढ़ें- Bihar Crime: जान से मारने की धमकी भरे पत्र के साथ घर में फेंका कफन, 'छोटा गिफ्ट' का मतलब जान सहमा पूरा परिवार
 
दोनों लखीसराय के निवासी, पृष्ठभूमि आई सामने
जांच में सामने आया है कि युवक और महिला दारोगा दोनों मूल रूप से लखीसराय जिले के रहने वाले हैं। महिला ने हाल ही में दारोगा भर्ती परीक्षा पास की है और वर्तमान में गया में पदस्थापित हैं। युवक की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है, जो खुद को बिजनेसमैन बताता है, हालांकि उसके दावे की कोई ठोस पुष्टि नहीं हो सकी है।
 
युवक के बयान में विरोधाभास
अस्पताल में बातचीत के दौरान युवक ने दावा किया कि वह महिला को पिछले छह वर्षों से जानता है और उससे प्रेम करता है। पहले उसने अपने प्रेम को एकतरफा बताया, लेकिन बाद में अपने बयान से पलट गया। उसने यह भी स्वीकार किया कि रामपुर थाना क्षेत्र के पास उसने महिला की मांग में सिंदूर डाला था।
विज्ञापन

 
जांच में जातिगत पहलू भी आया सामने
पुलिस जांच के दौरान यह भी सामने आया कि युवक यादव जाति से है, जबकि महिला साव समुदाय से ताल्लुक रखती है। इस मुद्दे पर सवाल उठने के बाद युवक चुप हो गया और चेहरा ढंककर हाथ जोड़ते हुए माफी की गुहार लगाने लगा।
 
इंस्पेक्टर के अनुसार घटना गया कॉलेज के पास स्थित महिला दारोगा के किराए के कमरे के बाहर हुई। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें