फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA Action : ट्रक ड्राइवर बन आतंकी घटनाओं में मदद करता था सरणजीत; बिहार से एनआईए ने दबोचा

Sat, 06 Sep 2025 08:01 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

बिहार के गया जिले में एनआईए को बड़ी सफलता मिली है। शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास से एनआईए ने स्थानीय पुलिस की मदद से हरियाणा निवासी खालिस्तानी आतंकी सरणजीत कुमार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जी जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को स्थानीय पुलिस की मदद से बड़ी सफलता हाथ लगी है। एनआईए की टीम ने खालिस्तानी आतंकी सरणजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। वह हरियाणा का रहने वाला है और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की नजर में था।
विज्ञापन


चंडीगढ़ और हरियाणा पुलिस कर रही थी तलाश

मिली जानकारी के अनुसार, सरणजीत कुमार को चंडीगढ़ और हरियाणा पुलिस पहले से ही कई मामलों में तलाश रही थी। गुप्त सूचना पर एनआईए और गया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास स्थित एक होटल से उसे गिरफ्तार किया।

पढे़ं: 'राहुल गांधी की सभा में बुलाने पर ही जुटती है भीड़', केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कसा तंज; जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक चालक बनकर करता था सहयोग

आरोपी पेशे से ट्रक चालक है। आरोप है कि वह ट्रक चालक बनकर देश के अलग-अलग राज्यों में घूमता था और आतंकियों को घटनाओं को अंजाम देने में सहयोग करता था। एनआईए ने गिरफ्तार आतंकी को स्थानीय थाने में ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को गया पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी सफलता माना है। हालांकि जिले के कई पुलिस पदाधिकारियों ने मामले में फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार किया है। गिरफ्तारी के बाद एनआईए अब सरणजीत कुमार से उसके नेटवर्क और सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें