फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गया में महिला की निर्मम हत्या, सिर पर धारदार हथियार से वार, डायन होने की फैली थी अफवाह

Sat, 25 Apr 2026 02:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

Bihar News: गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के मटहा गांव में 60 वर्षीय महिला बिफरी देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। महिला का शव सुबह बधार में मिला। प्रारंभिक आशंका है कि उसे डायन बताकर इस वारदात को अंजाम दिया गया, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हूवार पंचायत के मटहा गांव में यह दिल दहला देने वाली घटना हुई है। गांव निवासी धोबी यादव की 60 वर्षीय पत्नी बिफरी देवी की अज्ञात अपराधियों ने शुक्रवार देर रात धारदार हथियार से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

जरूरी सामान खरीदने निकली थी महिला
जानकारी के अनुसार, बिफरी देवी शुक्रवार दोपहर अपने घर से जरूरी सामान खरीदने के लिए डुमरिया बाजार जाने निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

शव मिलने से मची सनसनी

विज्ञापन

शनिवार सुबह जब गांव के कुछ बच्चे कोचिंग जाने के लिए मटहा गांव के बधार की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने एक महिला का शव पड़ा देखा। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पहचान करने पर शव बिफरी देवी का निकला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
घटना की सूचना मिलते ही डुमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें: पूर्णिया में खूनी संघर्ष; वार्ड सदस्य की पीट-पीटकर हत्या, घर के आंगन में घुसकर बदमाशों ने किया हमला

डायन-भूत आरोप की आशंका
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि महिला पर गांव में कुछ लोगों द्वारा डायन-भूत का आरोप लगाया जाता था। इसी विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी भी निष्कर्ष की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग इस जघन्य हत्या की कड़ी निंदा कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें