फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: नवादा में भारी हथियारों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, AK47 समेत क्या-क्या हुआ बरामद?

Fri, 13 Mar 2026 09:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Nawada Crime: नवादा में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर AK-47 सहित कई हथियार और कारतूस बरामद किए। आरोपी पर हथियार के बल पर ठेकेदारों से लेवी वसूली का आरोप है, जबकि उसके दो सहयोगियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने आर्म्स एक्ट से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से प्रतिबंधित हथियार सहित कई हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई की जानकारी पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि रजौली थाना क्षेत्र के जंगलों में कुछ असामाजिक तत्व हथियार के बल पर वहां आने-जाने वाले लोगों और काम कर रहे मजदूरों से खाना छीन लेते हैं तथा इलाके में दहशत फैलाते हैं।

विज्ञापन

 
विशेष जांच टीम का गठन कर की गई छापामारी
मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजौली गुलशन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। इस टीम में थानाध्यक्ष, विशेष कार्य बल के पुलिस निरीक्षक धनराज और उनकी टीम को शामिल किया गया। टीम ने 12 मार्च 2026 को ह्यूमन इंटेलिजेंस और सटीक सूचना के आधार पर जंगली क्षेत्र ग्राम डेलवा में छापामारी की।
 
आरोपी की पहचान और हथियारों की बरामदगी
छापामारी के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अजीत कुमार, पिता बालेश्वर यादव, निवासी ग्राम डेलवा, थाना रजौली के रूप में की गई है। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर उसके घर से लगभग 20 मीटर पश्चिम आम के पेड़ के पास छिपाकर रखे गए हथियार बरामद किए गए।
विज्ञापन


पढ़ें- प्यार का कत्ल: सरकारी नौकरी मिलते ही युवक ने तोड़ा 11 साल का रिश्ता, दूसरी से कर रहा था शादी; अब दूल्हा फरार
 
बरामद हथियारों में AK-47 भी शामिल
पुलिस द्वारा बरामद किए गए हथियारों में एक AK-47 राइफल, जो आर्म्स रूल्स 2016 और आर्म्स एक्ट 1959 के तहत प्रतिबंधित बोर की श्रेणी में आती है, शामिल है। इसके अलावा दो 315 बोर राइफल, AK-47 के 21 कारतूस, दो मैगजीन, तीन एम्युनिशन पाउच तथा तीन सेट कैमोफ्लाज वर्दी भी बरामद किए गए हैं। आरोपी को हथियारों के साथ थाना लाया गया, जहां सघन पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर 315 बोर राइफल के 10 अतिरिक्त कारतूस भी बरामद किए गए।
 
लेवी वसूली की बात आई सामने
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने संगठन के साथ मिलकर हथियार के बल पर निर्माण कार्य में लगे ठेकेदारों और अन्य लोगों से लेवी वसूलता था। पुलिस का दबाव बढ़ने के कारण उसने हथियारों को जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखा था। इस मामले में रजौली थाना कांड संख्या 158/26, दिनांक 13 मार्च 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 
अन्य सहयोगियों की तलाश जारी
पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने कहा कि इस मामले में अभी नक्सली कनेक्शन के बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। यदि जांच के दौरान नक्सली संबंध सामने आते हैं तो इसकी जानकारी साझा की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी के दो सहयोगी सुभाष और विक्रम की तलाश की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें