फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहारवालों पर अभद्र टिप्पणी करने वाली शिक्षिका को पुलिस ने नोटिस देकर बुलाया, वायरल वीडियो पर जांच शुरू

Fri, 28 Feb 2025 11:59 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Jehanabad News: बिहारवासियों पर अभद्र टिप्पणी करने वाली शिक्षिका निलंबन के बाद बिहार छोड़ दिया है। लेकिन पुलिस ने नोटिस भेजकर उन्हें थाने बुलाया और वायरल वीडियो को लेकर पूछताछ की। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
शिक्षिका के वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद और बिहार के लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका दीपाली शाह की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। निलंबन के बाद उन्होंने बिहार छोड़ दिया है, लेकिन पुलिस जांच से बच पाना उनके लिए आसान नहीं होगा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को लेकर पुलिस ने उन्हें नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया और आगे भी जांच जारी रखने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

 
साइबर थाना और काको थाना जांच में जुटे
मामले की गंभीरता को देखते हुए जहानाबाद साइबर थाना और काको थाना की पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने शिक्षिका को नोटिस देकर थाने बुलाया और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को लेकर पूछताछ की। जहानाबाद के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि साइबर थाने की पुलिस ने शिक्षिका को बुलाकर विस्तृत जानकारी ली है, क्योंकि यह मामला काको थाना क्षेत्र से भी जुड़ा है, इसलिए वहां की पुलिस को भी जांच में शामिल किया गया है। आगे की कार्रवाई जहानाबाद पुलिस द्वारा की जाएगी।


 
निलंबन के बाद शिक्षिका ने बिहार छोड़ा
सुरक्षा कारणों के चलते दीपाली शाह अब बिहार में नहीं हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने निलंबन के बाद उनका मुख्यालय सारण के मशरक में कर दिया था, लेकिन अब खबर है कि उन्होंने वहां से भी अपना स्थानांतरण किसी अन्य राज्य में करवा लिया है।
विज्ञापन

 
अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ी मुश्किलें
बिहार में अपनी पोस्टिंग से नाराज शिक्षिका दीपाली शाह ने सोशल मीडिया पर जहानाबाद और बिहारवासियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। वीडियो के वायरल होते ही मामला तूल पकड़ गया और केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इसे गंभीरता से लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी और अब आगे की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें