फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनार की हिम्मत: लुटेरों ने चाकू मारा, गोली चलाई, फिर भी ज्वलेरी शॉप बचा ली; भीड़ ने दो अपराधियों को दबोचा

Tue, 08 Sep 2026 05:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

जहानाबाद शहर में रंगदारी मांगने का विरोध करने पर एक दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में गांधी नगर निवासी रंजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
दिनदहाड़े दुकानदार को बदमाशों ने मारा चाकू।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद में लगातार बढ़ते अपराध से लोगों के बीच भय और दहशत का माहौल कायम हो गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक से दिन और रात में पुलिस गश्त तेज करने की मांग की है। शहर में रंगदारी मांगने का विरोध करने पर एक दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया गया। करीब पांच से छह लोगों ने कथित तौर पर इस घटना को अंजाम दिया, जिसमें दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना केंद्रीय विद्यालय और कृष्ण महिला कॉलेज के पास हुई।

घायल दुकानदार की पहचान गांधी नगर निवासी रंजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग रंजीत कुमार से रंगदारी मांग रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो हमलावरों ने चाकू से उनके पेट और सिर पर वार कर दिया। हमले के बाद रंजीत कुमार सड़क पर ही गिर पड़े।

घटना के बाद आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। स्थानीय दुकानदारों ने घायल रंजीत कुमार को तत्काल इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉ. आफताब आलम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही घायल की मां भी अस्पताल पहुंचीं। बेटे की हालत देखकर वह रोने लगीं। वहीं, सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी उमेश प्रसाद पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: रेलवे ने बंद किया बरौनी का पुराना माल गोदाम, 16 महीने में कमाए थे 36 करोड़; अब रोजगार का क्या होगा?

घायल रंजीत कुमार ने बताया कि वह हमलावरों में से दो लोगों को पहचानते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब एक साल पहले भी उनकी दुकान पर रंगदारी को लेकर विवाद हुआ था। सोमवार को दोबारा रंगदारी मांगी गई, जिसका विरोध करने पर उन पर चाकू से हमला किया गया।

घटना के बाद काफी देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। आसपास के दुकानदारों में भी दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें