फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सरकारी गाड़ी ने तीन लोगों को रौंदा, एक महिला समेत दो लोगों की मौत; लोगों ने चालक को पेड़ से बांधकर पीटा

Fri, 20 Sep 2024 04:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Jehanabad News: जहानाबाद में श्रम विभाग की गाड़ी ने तीन लोगों को रौंद दिया, जिनमें से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। उसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने गाड़ी चालक को पेड़ से बांधकर जमकर पीट दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पेड़ से बंधे कार चालक को पुलिस ने छुड़वाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद में श्रम विभाग की गाड़ी से हुए एक भयानक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तब हुई जब श्रम विभाग के अधिकारी प्रवीण कुमार की गाड़ी ने बेकाबू होकर तीन लोगों को रौंद दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, श्रम विभाग के अधिकारी प्रवीण कुमार अपनी गाड़ी से जहानाबाद से अरवल के कुर्था जा रहे थे। तभी आलमपुर गांव के पास उनके ड्राइवर का गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया। गाड़ी ने पहले दो बाइक सवार युवकों विक्रम और कर्ण को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए, लेकिन इलाज के दौरान कर्ण की मौत हो गई। इस घटना के बाद ड्राइवर ने गाड़ी को तेज गति से भगाने की कोशिश की। लेकिन कुछ दूरी पर चैनपुरा गांव के पास घर के बाहर खड़ी एक महिला धमंती देवी को रौंद दिया। इस दुर्घटना में महिला को गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई।
 
उसके बाद गाड़ी अंततः बिजली के एक पोल से टकरा गई। इस हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चालक धर्मेंद्र कुमार को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पेड़ से बांध दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत से चालक को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया और उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन चल रही है। इस घटना के बाद इलाके में काफी अफरा-तफरी का माहौल बन गया और घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें