फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: आर्मी जवान की पत्नी को अपराधियों ने खिड़की से मारी गोली, हालत गंभीर; देसी कट्टा-जिंदा कारतूस बरामद

Wed, 23 Apr 2025 05:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Jehanabad News: जहानाबाद में आर्मी जवान की पत्नी को अपराधियों ने खिड़की से गोली मार दी, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वहीं, पति-पत्नी के विवाद का भी खुलासा हुआ है। जानें...।
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद जिले में आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं ने आम नागरिकों में डर और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के मौर्य नगर मोहल्ले का है, जहां बुधवार सुबह एक आर्मी जवान की पत्नी पुष्पा देवी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के वक्त वह अपने पति और बच्चे के साथ घर में मौजूद थीं। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack: आतंकी हमले पर बिहार में आक्रोश, मुस्लिम समुदाय ने कहा- पाकिस्तान में घुसकर मारना पड़े तो मारो
 
खिड़की से किया गया फायर
घटना को लेकर मकान मालिक ने बताया कि सुबह-सुबह अचानक फायरिंग की आवाज सुनाई दी, जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। इसके बाद जब वे नीचे आए तो देखा कि महिला के चेहरे पर गोली लगी है और वह लहूलुहान हालत में पड़ी थी। आनन-फानन में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

 
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की और घर के पीछे से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि महिला को खिड़की के रास्ते गोली मारी गई है, लेकिन घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
 
पति-पत्नी में चल रहा था विवाद
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि महिला और उसके पति के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। पीड़ित महिला पुष्पा देवी मूल रूप से अरवल जिले के तकियापर गांव की रहने वाली हैं। वह करीब ढाई-तीन सालों से मौर्य नगर में एक जदयू नेत्री के घर किराए पर रह रही थीं। उनके पति शिवशंकर कुमार भारतीय सेना में कार्यरत हैं। वह एक दिन पहले ही छुट्टी पर घर लौटे थे। घटना के बाद फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Attack On Police: दो हजार ग्रामीणों के हमले में पुलिस टीम के 10 जवान घायल; एक के दोनों पैर टूटे और एक गंभीर
 
अपराधियों के हौसले बुलंद
सुबह-सुबह हुई इस वारदात ने पुलिस प्रशासन की चौकसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिन-प्रतिदिन जिले में बढ़ती अपराध की घटनाओं ने आम लोगों के मन में भय पैदा कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें