फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: चार दिन बाद मिला सड़क हादसे में मरे वृद्ध का शव, परिजनों ने उठाई मुआवजे की मांग

Fri, 16 May 2025 09:26 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

जहानाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चार दिन पहले अपने घर से निकले एक बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई थी, लेकिन पुलिस ने उनकी पहचान नहीं कर पाई और शव को अज्ञात समझकर दफना दिया।
 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग व्यक्ति जो चार दिन पहले अपने घर से निकले थे, सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। लेकिन पुलिस ने उन्हें पहचान नहीं पाई और शव को अज्ञात समझकर दफना दिया। इस बीच परिजन अलग अलग जगहों पर उनकी तलाश कर रहे थे। बाद में जब परिजनों ने किसी से मिली फोटो देखी, तो उन्होंने शव की पहचान कर ली। इसके बाद 15 मई 2025, गुरुवार को मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसरों की मौजूदगी में कब्र से शव निकाला गया और परिजनों को सौंप दिया गया। शव देखकर परिवार वाले फूट फूट कर रोने लगे।
विज्ञापन


यह घटना कड़ौना थाना क्षेत्र के कनौदी ओवरब्रिज के पास की है। मृतक की पहचान सिकरिया थाना क्षेत्र के गुलड़िया बिगहा गांव के रहने वाले 55 साल के दिनेश यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह 10 मई को सहबाजपुर गांव में एक शादी में शामिल होने गए थे, जिसके बाद से वे लापता थे।

परिजनों को लगा था कि दिनेश यादव शादी के बाद अपने रिश्तेदार के घर ही रुक गए होंगे। लेकिन जब चार दिन तक वे घर नहीं लौटे तो घरवालों को चिंता हुई और उन्हें अनहोनी की आशंका होने लगी। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तब वे थाने पहुंचे और गुमशुदगी की शिकायत की।
विज्ञापन


थाने में पुलिस ने उन्हें एक मृत व्यक्ति की फोटो दिखाई, जिसे देखकर परिजनों ने पहचान लिया। इसके बाद परिजनों ने बताया कि शव को कब्र से निकालने के बाद उन्होंने उनके कपड़े और पैरों को देखकर पहचान की। उन्होंने कहा कि 11 मई को दिनेश यादव जब शादी से लौट रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: मोतिहारी में खाना बनाने के दौरान लगी आग, तीन सगी बहनों की जलकर मौत
विज्ञापन


परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि अगर मुआवजा नहीं मिला तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 11 मई को कनौदी ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई थी। तीन दिन तक पहचान नहीं होने पर शव को दफना दिया गया। लेकिन बुधवार को परिजन थाने आए और फोटो देखकर पहचान की। इसके बाद गुरुवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से निकाला गया और परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि शव से काफी दुर्गंध आ रही थी क्योंकि गर्मी बहुत ज्यादा है और मौत को चार दिन बीत चुके थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें