फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : 'कर्नल सोफिया के प्रति अमर्यादित टिपण्णी करने वाले पर हो कार्रवाई', उपेंद्र कुशवाहा ने उठाई मांग

Fri, 16 May 2025 09:13 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

एनडीए में होने के बावजूद आरएलएम ने भाजपा के खिलाफ बयान देते हुए मंत्री कुंवर विजय शाह पर कार्रवाई की मांग की है क्योंकि उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
 
विज्ञापन
आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र की सत्ता में शामिल एनडीए गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) ने भाजपा के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। पार्टी ने मांग की है कि मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर विजय शाह पर कार्रवाई हो, क्योंकि उन्होंने भारतीय सेना की ऑफिसर कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ गलत और अपमानजनक बात कही है। कर्नल सोफिया ने पाकिस्तान के आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की अगुवाई की थी।

विज्ञापन


आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार शाम औरंगाबाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मंत्री का बयान बहुत ही शर्मनाक है और इसकी कड़ी निंदा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान कोई भी दे, उस पर जरूर कार्रवाई होनी चाहिए और भाजपा को इसमें सख्त कदम उठाना चाहिए।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में जो बयान दिया है, वह बहुत ही आपत्तिजनक और गैर जिम्मेदाराना है। ऐसा बयान देने की किसी को भी इजाजत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्नल सोफिया भारत की बेटी हैं और हम सबको उन पर गर्व है। उनके खिलाफ कोई भी गलत बात कही जाती है तो उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा को इस मामले में जरूर कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मोतिहारी में खाना बनाने के दौरान लगी आग, तीन सगी बहनों की जलकर मौत
विज्ञापन


भाजपा द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के बाद 'तिरंगा यात्रा' निकालने पर पूछे गए सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि हर राजनीतिक पार्टी को अपने कार्यक्रम करने का हक है। भाजपा भी चुनाव से पहले अपना कार्यक्रम कर रही है, इसमें कोई बुराई नहीं है। चुनाव से पहले सभी पार्टियां ऐसे इवेंट करती हैं। जो लोग भाजपा की आलोचना कर रहे हैं, वे भी अपने कार्यक्रम कर सकते हैं। उन्हें कोई रोक नहीं रहा है। राहुल गांधी भी बिहार में चुनाव को लेकर अपना कार्यक्रम कर रहे हैं, तो यह सब सामान्य बात है और ऐसा होना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें