फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दबंगों ने लोहे के रॉड से की बेरहमी से मारपीट, युवक घायल

Sat, 31 May 2025 06:33 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

कोंच थाना क्षेत्र के पंडरामा गांव में कौशल प्रजापति नाम के युवक को शराब के नशे में दबंगों ने लोहे के रॉड और बांस से मारकर बहुत चोटें पहुंचाई। उन्हें पहले कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गयाजी जिले के कोंच थाना क्षेत्र के पंडरामा गांव में कौशल प्रजापति नामक युवक को शराब के नशे में धुत दबंगों ने लोहे के रॉड और बांस से बेरहमी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।मारपीट के बाद कौशल को कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि कौशल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और कई टांके लगे हैं।
विज्ञापन


पीड़ित ने दी शिकायत, गिरफ्तारी की मांग

कौशल ने बताया कि गोविंद यादव, कुंदन कुमार और चंदन कुमार ने शराब के नशे में उसकी गाली दी और जब उसने विरोध किया तो पीछे से लोहे के रॉड से हमला कर दिया। उन्होंने कोंच थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। कोंच थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी दबंगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें