फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पीएम आवास योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, आवास सहायक 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Thu, 04 Jun 2026 07:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े एक मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आवास सहायक बीरू कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े एक मामले में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा हुआ है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम ने प्रखंड कार्यालय के एक आवास सहायक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई बुधवार को मेसकौर प्रखंड कार्यालय के समीप की गई, जिसके बाद पूरे कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।

लाभुक से मांगी थी 10 हजार रुपये की रिश्वत

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आवास सहायक की पहचान बीरू कुमार के रूप में हुई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने और संबंधित प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बदले एक लाभुक से 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

विज्ञापन

लाभुक ने इस संबंध में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपों की जांच शुरू कराई। प्रारंभिक सत्यापन के दौरान शिकायत सही पाई गई। इसके बाद विभाग ने आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया और पूरी कार्रवाई की रणनीति तैयार की।

जाल बिछाकर की गई गिरफ्तारी

निगरानी टीम ने शिकायतकर्ता को अपने निगरानी दायरे में रखते हुए रिश्वत की राशि के साथ आरोपी तक पहुंचने की योजना बनाई। बुधवार को जैसे ही आवास सहायक बीरू कुमार ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार की, पहले से तैनात निगरानी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। छापेमारी के दौरान रिश्वत के रूप में ली गई पूरी राशि भी बरामद कर ली गई।

डीएसपी ने की कार्रवाई की पुष्टि

निगरानी विभाग के डीएसपी मिथलेश कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले का सत्यापन कराया गया था। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद विधिवत योजना बनाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को पटना ले गई टीम

गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी को अपने साथ पटना ले गई। वहां उससे पूछताछ की जाएगी और आगे की कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। इस कार्रवाई के बाद मेसकौर प्रखंड कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच पूरे दिन चर्चा का माहौल बना रहा।

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की सराहना

स्थानीय लोगों ने निगरानी विभाग की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखने और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहनी चाहिए। ग्रामीणों का मानना है कि इससे जरूरतमंद लोगों को बिना किसी अवैध मांग और रिश्वत के सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा तथा व्यवस्था में लोगों का विश्वास और मजबूत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें