फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार की रहने वाली 22 महीने की सतीक्षा ने रचा इतिहास, 330 आइटम्स पहचानकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

Fri, 13 Feb 2026 01:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

Bihar News: गयाजी के पंत नगर मोहल्ला की 22 माह की सतीक्षा आदर्शी ने 50 मिनट में 330 वस्तुओं की पहचान कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उसकी इस असाधारण उपलब्धि ने न केवल परिवार बल्कि पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
22 माह की सतीक्षा आदर्शी अपनी मां के साथ पढ़ते
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गयाजी से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया है। महज 22 महीने की उम्र में सतीक्षा आदर्शी ने अपनी असाधारण स्मरण शक्ति और तेज पहचान क्षमता से यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। शहर के पंत नगर मोहल्ले की रहने वाली सतीक्षा आदर्शी ने 330 वस्तुओं की पहचान कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ उसका नाम अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बुक्स में दर्ज हो चुका है। 

छोटी-छोटी चीजों को बहुत तेजी से याद करती है सतीक्षा

विज्ञापन

सतीक्षा का जन्म 2 मार्च 2024 को गया जिले के पंत नगर मोहल्ला में हुआ था। वर्तमान में उसकी उम्र 22 महीने है, लेकिन 18 महीने की उम्र में ही उसने अपनी प्रतिभा से लोगों का ध्यान आकर्षित करना शुरू कर दिया था। परिवार के सदस्यों के अनुसार, सतीक्षा छोटी-छोटी चीजों को बहुत तेजी से याद कर लेती थी और बिना किसी गलती के पहचान लेती थी।

महज 22 महीने की उम्र में बनाया रिकॉर्ड

13 अक्टूबर 2025 को सतीक्षा ने मात्र 50 मिनट में 330 विभिन्न वस्तुओं की सटीक पहचान कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। इनमें जानवर, फल, सब्जियां, रोजमर्रा की वस्तुएं और अन्य कई श्रेणियां शामिल थीं। इस उपलब्धि के लिए उसका नाम Worldwide Book of Records में दर्ज किया गया। रिकॉर्ड की मान्यता के साथ सतीक्षा को गोल्ड मेडल, प्रमाणपत्र और अन्य सम्मान भी प्रदान किया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  महाशिवरात्रि के पूर्व मुजफ्फरपुर में बाबा गरीबनाथ धाम में हल्दी रस्म, भक्ति में डूबे भक्त

इतना ही नहीं, सतीक्षा का नाम Kalam World Records में भी दर्ज हो चुका है। यहां उसने 500 कार्ड्स में से 410 वस्तुओं की पहचान कर एक और कीर्तिमान स्थापित किया। इन कार्ड्स में 53 देशों के झंडे, 25 अक्षर, 19 पेशे, 26 विश्व के अजूबे, 26 जानवर और उनके बच्चे, 27 स्वतंत्रता सेनानी, विभिन्न रंग और आकार, परिवहन के साधन, पक्षी, आविष्कार, सब्जियां, फूल और कई अन्य श्रेणियां शामिल थीं।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें