फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गया में तिलक भोज बना जहर! खाना खाते ही 40 से ज्यादा लोग बीमार, गांव में मचा हड़कंप

Sat, 09 May 2026 02:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

Bihar: गया जिले के गुरुआ प्रखंड स्थित धाना विगहा गांव में आयोजित तिलक समारोह के भोज में खाना खाने के बाद 40 से अधिक लोग बीमार हो गए। सभी को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक जांच में फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई गई है। फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज कराते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जिले के गुरुआ प्रखंड में एक तिलक समारोह उस समय मातम जैसे माहौल में बदल गया, जब भोज खाने के कुछ ही देर बाद दर्जनों लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद करीब 40 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

विज्ञापन


तिलक समारोह में शामिल हुए थे बड़ी संख्या में लोग
बिहार के गया जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां तिलक समारोह में परोसा गया भोजन लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया। मामला गुरुआ थाना क्षेत्र के मंदा पंचायत अंतर्गत धाना विगहा गांव का है। यहां आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल हुए करीब 40 से अधिक लोगों की तबीयत भोज खाने के बाद अचानक बिगड़ गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

भोज खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
जानकारी के मुताबिक, धाना विगहा गांव निवासी शिक्षक रमेश दास के भांजे के तिलक समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सामूहिक भोज किया, लेकिन भोजन करने के कुछ देर बाद ही कई लोगों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते बीमार लोगों की संख्या बढ़ने लगी, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


अस्पताल और निजी क्लीनिकों में कराया गया इलाज
ग्रामीणों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए बीमार लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गुरुआ पहुंचाया। वहीं, कुछ मरीजों का इलाज निजी क्लीनिकों में भी कराया जा रहा है। अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने के बाद स्वास्थ्य केंद्र में भी हलचल बढ़ गई। चिकित्सकों की टीम ने तत्काल मरीजों का उपचार शुरू किया।

डॉक्टर ने बताया मरीजों की स्थिति सामान्य
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गुरुआ में मौजूद चिकित्सक डॉ. नीतीश कुमार ने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल सामान्य है और किसी की हालत गंभीर नहीं है। उन्होंने बताया कि बीमार लोगों में धाना विगहा गांव की 35 वर्षीय सुनीता देवी, 44 वर्षीय प्रेमनी देवी, 17 वर्षीय रौशन कुमार, 22 वर्षीय आनंद कुमार, 45 वर्षीय रमेश राम, 28 वर्षीय राहुल राज, 30 वर्षीय आकाश कुमार, 25 वर्षीय कुंदन कुमार और 10 वर्षीय अंकुश कुमार सहित कई अन्य लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: साइबर अपराधियों पर बड़ा प्रहार; खगड़िया सहित पूरे राज्य में छापेमारी, 50 जालसाज गिरफ्तार
विज्ञापन


फूड प्वाइजनिंग की आशंका, जांच शुरू
प्राथमिक जांच में भोजन से फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग समारोह में बने भोजन की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें