फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: लापता ‘बहादुर’ की बेरहमी से हत्या, चेहरे को पत्थरों से बुरी तरह कुचला; कांप उठे देखने वाले

Fri, 15 May 2026 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

गया के बेलागंज थाना क्षेत्र में युवक शांतनु कुमार उर्फ बहादुर का खून से लथपथ शव बधार में मिलने से सनसनी फैल गई। गुरुवार से लापता युवक की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
घटनास्थल पर रोत बिलखते परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र स्थित शेरपुर गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बधार से एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। शव की हालत इतनी भयावह थी कि मौके पर पहुंचे ग्रामीण भी सहम गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।
विज्ञापन


घटनास्थल पर जुटी भारी भीड़
मृतक की पहचान शेरपुर गांव निवासी शांतनु कुमार उर्फ बहादुर के रूप में हुई है। वह मुकेश कुमार का पुत्र बताया गया है। परिजनों के अनुसार, शांतनु गुरुवार से ही लापता था। परिवार के लोगों ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। शुक्रवार सुबह गांव के कुछ लोग जब बधार की ओर गए, तो वहां एक युवक का शव पड़ा देखा। पास जाकर पहचान करने पर पता चला कि शव शांतनु कुमार का है। इसके बाद गांव में खबर आग की तरह फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

शव पर मिले गंभीर चोट के निशान
ग्रामीणों का कहना है कि युवक की हत्या बेहद बेरहमी से की गई है। शव पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि ईंट-पत्थर से कूचकर उसकी हत्या की गई। शव की हालत देखकर ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। लोग अलग-अलग तरह की चर्चाएं कर रहे हैं, लेकिन हत्या के पीछे की असली वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है। सूचना मिलते ही बेलागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अपर थानाध्यक्ष कमलेश पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए जवान के लिए गयाजी में पिंडदान, विदेशी परिवार की आस्था देख भावुक हुए लोग
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटनास्थल के आसपास मिले सुरागों के आधार पर मामले की जांच तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में कई बिंदुओं पर काम किया जा रहा है और जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया जा रहा है। फिलहाल शेरपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों के बीच सिर्फ एक ही सवाल चर्चा में है कि आखिर शांतनु उर्फ बहादुर की इतनी बेरहमी से हत्या किसने और क्यों की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें